ePaper

Municipal Election 2022: बिहार निकाय चुनाव की तारीखों का एलान, जानिए मतदान व मतगणना का नया डेट

Updated at : 30 Nov 2022 8:05 PM (IST)
विज्ञापन
Municipal Election 2022: बिहार निकाय चुनाव की तारीखों का एलान, जानिए मतदान व मतगणना का नया डेट

बिहार में नगर निकाय चुनाव को लेकर राज्य निर्वाचन आयोग ने 224 नगरपालिका की सीट पर चुनाव कराने के लिए नयी तारीख जारी कर दी है.

विज्ञापन

बिहार में नगर निकाय चुनाव को लेकर राज्य निर्वाचन आयोग ने नए सिरे से मतदान की तारीख जारी कर दी है. 224 नगरपालिका सीट के लिए दो चरणों में चुनाव होगा. पहले चरण का मतदान 18 दिसंबर को होगा, वहीं इसके वोटों की गिनती 20 दिसंबर को होगी. वहीं दूसरे चरण का मतदान 28 दिसंबर तो मतगणना 30 दिसंबर को होगी. इसको लेकर 9 सितंबर को बिहार राज्य नगर पालिका आम निर्वाचन चुनाव 2022 की अधिसूचना जारी की गई थी.

राज्य निर्वाचन आयोग ने सभी जिलाधिकारियों को पत्र लिख कर कहा है कि मतदान की निर्धारित अवधि और मतगणना का समय पूर्ववत रहेगा. मतदान इवीएम के माध्यम से कराये जायेंगे. साथ ही निर्वाचन को लेकर आयोग द्वारा पहले से दिए गए सभी निर्देश प्रभावी रहेंगे.

नहीं होगा नया नामांकन

आयोग के सचिव मुकेश कुमार सिन्हा ने कहा कि प्रथम व दूसरे चरण में नामांकित उम्मीदवारों के आधार पर ही चुनाव कराए जाएंगे. कोई नया नामांकन नहीं लिया जायेगा. उम्मीदवारों को पहले से आवंटित किए गए चुनाव चिह्न के आधार पर ही मतगणना संपन्न करायी जायेगी. आयोग ने सभी जिलाधिकारियों से कहा है कि इसकी जानकारी निर्वाचन लड़ने वाले सभी अभ्यर्थियों को निर्वाची पदाधिकारी के माध्यम से उपलब्ध करायी जाये. निर्वाचन को लेकर आयोग द्वारा पूर्व में निर्गत सभी निर्देश प्रभावी रहेंगे. किसी तरह की परेशानी या भ्रम होने पर आयोग से मार्गदर्शन लिया जा सकेगा. नगरपालिकाओं की मतगणना के बाद विधिवत परिणाम की घोषणा होते ही आदर्श आचार संहिता स्वत: समाप्त हो जायेगी.


डेडिकेटेड कमीशन ने उपलब्ध करायी रिपोर्ट

आयोग ने यह भी बताया है कि पटना हाइकोर्ट द्वारा सिविल रिव्यू के दौरान डेडिकेटेड कमीशन गठित करने संबंधित दिये गये निर्देश का पालन किया गया है. डेडिकेटेड कमीशन ने अपनी रिपोर्ट बिहार सरकार के नगर विकास एवं आवास विभाग को उपलब्ध करा दी है, जिसे 30 नवंबर 2022 को राज्य निर्वाचन आयोग को उपलब्ध कराया गया है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन