पटना: दानापुर में मंत्री रामकृपाल यादव ने छठ घाटों का किया निरीक्षण, नारियल घाट पर दलदल देख जताई नाराजगी

Updated:
विज्ञापन

छठ घाटों का निरीक्षण करते हुए मंत्री रामकृपाल यादव.

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

पटना जिले में छठ पर्व की तैयारियां तेज. मंत्री रामकृपाल यादव ने दानापुर के गंगा घाटों का निरीक्षण किया. नारियल घाट की दलदल पर जताई नाराजगी और बालू छिड़काव का निर्देश दिया.

विज्ञापन

Patna News: पटना जिले के दानापुर में छठ महापर्व की तैयारियों को लेकर गुरुवार को मंत्री रामकृपाल यादव और एसडीओ वीरूपाक्ष विक्रम सिंह ने विभिन्न गंगा घाटों और तालाब का निरीक्षण किया. इस दौरान उन्होंने नारियल घाट, कचहरी घाट, शाहपुर घाट और आशापुर सूर्य मंदिर तालाब की व्यवस्थाओं का जायजा लिया. नारियल घाट पर दलदल देखकर मंत्री ने नाराजगी जताई और अधिकारियों को तत्काल जरूरी व्यवस्था दुरुस्त करने का निर्देश दिया.

विज्ञापन

नारियल घाट पर बालू छिड़काव कराने का निर्देश

निरीक्षण के दौरान नारियल घाट पर दलदल देखकर मंत्री रामकृपाल यादव ने नाराजगी जताई. उन्होंने एसडीओ और नगर परिषद के प्रभारी ईओ सह प्रशासक को कहा कि घाट का निर्माण पहले ही कराया जाना चाहिए था. उन्होंने दलदल वाले हिस्से में बालू छिड़काव कराने का निर्देश दिया.

मंत्री ने कहा कि घाटों पर जहां भी कमी है, उसे जल्द से जल्द पूरा कराया जाए. इसके लिए एसडीओ और नगर परिषद के ईओ सह प्रशासक को आवश्यक निर्देश दिए गए हैं.

कचहरी घाट पर सेना और स्टार क्लब करा रहे सफाई

मंत्री ने बताया कि कचहरी घाट पर छठ पूजा को लेकर सेना की ओर से सफाई कार्य कराया जा रहा है और टेंट भी लगाया गया है. वहीं, स्टार क्लब की ओर से घाट की सफाई और रोशनी की व्यवस्था की जा रही है.

क्लब के अध्यक्ष सह छावनी परिषद के पूर्व उपाध्यक्ष बंटी गुप्ता और उमेश कुमार सहित अन्य सदस्यों के सहयोग से घाट की तैयारियां की जा रही हैं.

शेरपुर घाट पर गंगा की धारा बंद होने की होगी जांच

पीपा पुल घाट के उस पार जाने के लिए रास्ता नहीं बनाए जाने के संबंध में पूछे जाने पर मंत्री ने बताया कि प्रशासन ने इस पर रोक लगा दी है.

वहीं, शेरपुर घाट पर ईंट-भट्ठा संचालकों द्वारा गंगा नदी की धारा बंद किए जाने और पानी का बहाव रुकने की बात सामने आई. इस पर मंत्री रामकृपाल यादव ने जांच कराने की बात कही. उन्होंने अनुमंडल प्रशासन को बंद गंगा धारा को चालू कराने का निर्देश दिया, ताकि नदी में पानी का बहाव बना रहे.

निरीक्षण के दौरान ये अधिकारी और नेता रहे मौजूद

निरीक्षण के दौरान एसडीएम वीरूपाक्ष विक्रम सिंह, डीसीएलआर प्रवीण चंदन, सीओ दिलीप कुमार गुप्ता, नगर परिषद ईओ सह प्रशासक सिद्धार्थ हर्षवर्धन, छावनी परिषद के सीईओ वरुण कुमार, भाजपा नेता ब्रजेश सिंह, अखिलेश कुमार उर्फ मूटूर साव, शशि कुमार, विनय मेहता, विजेंद कुमार, राजेश शर्मा, संजय यादव, संदीप कुमार, गुड्डू सिंह, अविनाश कुमार और गुंजन जायसवाल समेत अन्य कार्यकर्ता मौजूद थे.

Also Read: पटना में फर्जी जमीन और दस्तावेज दिखाकर दो करोड़ से अधिक की ठगी, मुख्य आरोपित रवि रंजन गिरफ्तार

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन