Advertisement
मसौढ़ी, पालीगंज सहित कई पदाधिकारियों की प्रगति असंतोषजनक
पटना : प्रमंडलीय आयुक्त आनंद किशोर ने मंगलवार को प्रमंडल के सभी जिलों के अनुमंडल लोक शिकायत निवारण पदाधिकारियों व जिला लोक शिकायत निवारण पदाधिकारियों के स्तर पर लोक शिकायत के निष्पादन की स्थिति की भी समीक्षा की. इस दौरान सभी जिला लोक शिकायत निवारण पदाधिकारियों को प्रावधानों के अनुरूप समय-सीमा के अंदर लोक शिकायतों […]
पटना : प्रमंडलीय आयुक्त आनंद किशोर ने मंगलवार को प्रमंडल के सभी जिलों के अनुमंडल लोक शिकायत निवारण पदाधिकारियों व जिला लोक शिकायत निवारण पदाधिकारियों के स्तर पर लोक शिकायत के निष्पादन की स्थिति की भी समीक्षा की. इस दौरान सभी जिला लोक शिकायत निवारण पदाधिकारियों को प्रावधानों के अनुरूप समय-सीमा के अंदर लोक शिकायतों का त्वरित निष्पादन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया.
उन्होंने कहा कि जिला लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी के द्वारा पारित आदेश की प्रति निश्चित रूप से अनुमंडल लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी को उपलब्ध कराते हुए उसका अनुपालन सुनिश्चित कराएं. प्रमंडल अंतर्गत अनुमंडल लोक शिकायत पदाधिकारियों के स्तर पर लंबित वादों की समीक्षा के क्रम में मसौढ़ी, मोहनिया, पालीगंज, बक्सर, भभुआ, सासाराम व बिहारशरीफ की प्रगति असंतोषजनक पायी गयी. जिलों में भोजपुर, रोहतास व बक्सर की स्थिति अपेक्षाकृत असंतोषजनक रही. आयुक्त ने सभी जिलाें के अनुमंडल लोक शिकायत निवारण पदाधिकारियों व जिला लोक शिकायत निवारण पदाधिकारियों को प्रावधानों के अनुरूप समय-सीमा के अंदर लोक शिकायतों का त्वरित निष्पादन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया.
बिजली 10 घंटे गुल
मनेर : मंगलवार को पूरे मनेर नगर पंचायत क्षेत्र की विद्यु आपूर्ति करीब 10 घंटे तक ठप रही. इसके कारण नगरवासियों को पेयजल का संकट का सामना करना पड़ा. इसके अलावा रामबाद, सिमरी व ग्रामीण फीडरों के उपभोक्ताओं को भी बिजली किल्लत का सामना करना पड़ा. आये दिन हो रही लोड शेडिंग से से यहां के लोगों में रोष है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
Advertisement