BREAKING NEWS
पटाखे जलाते समय बरतें सावधानी
पटना : शुक्रवार को शहर के कई आंख अस्पतालों में विश्व दृष्टि दिवस मनाया गया. इस कड़ी में संजीवनी आइ अस्पताल में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया. कार्यक्रम में आये मरीज व परिजनों को जागरूक करते हुए अस्पताल के डायरेक्टर डॉ सुनील कुमार सिंह ने दीपावली में पटाखे जलाते समय सावधानी बरतने की सलाह दी. […]
पटना : शुक्रवार को शहर के कई आंख अस्पतालों में विश्व दृष्टि दिवस मनाया गया. इस कड़ी में संजीवनी आइ अस्पताल में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया. कार्यक्रम में आये मरीज व परिजनों को जागरूक करते हुए अस्पताल के डायरेक्टर डॉ सुनील कुमार सिंह ने दीपावली में पटाखे जलाते समय सावधानी बरतने की सलाह दी. उन्होंने कहा कि अगर पटाखा जलाते समय चोट लग जाती है, तो आंख को तुरंत ठंडे पानी से धोना चाहिए व डॉक्टर से संपर्क करना चाहिए. ज्ञात हो कि अक्तूबर महीने के हर दूसरे सप्ताह में विश्व दृष्टि दिवस मनाया जाता है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
Advertisement