18.4 C
Ranchi

BREAKING NEWS

Advertisement

समाजवाद के सर्टिफिकेट की जरूरत नहीं नीतीश को : संजय सिंह

पटना : जदयू के मुख्य प्रवक्ता और विधान पार्षद संजय सिंह ने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को किसी से समाजवाद का सर्टिफिकेट नहीं चाहिए. भाजपा का जन्म उन्माद से हुआ हो उसके नेता समाजवाद की परिभाषा बतायेंगे? जिनके राष्ट्रीय अध्यक्ष पर नरसंहार के आरोप हो, वो समाजवाद पाठ पढ़ाएंगे ? नीतीश कुमार के समाजवाद […]

पटना : जदयू के मुख्य प्रवक्ता और विधान पार्षद संजय सिंह ने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को किसी से समाजवाद का सर्टिफिकेट नहीं चाहिए. भाजपा का जन्म उन्माद से हुआ हो उसके नेता समाजवाद की परिभाषा बतायेंगे? जिनके राष्ट्रीय अध्यक्ष पर नरसंहार के आरोप हो, वो समाजवाद पाठ पढ़ाएंगे ? नीतीश कुमार के समाजवाद को अगर भाजपा के नेता समझ जाते तो बिहार में इतनी बुरी हार नहीं होती.
उन्होंने कहा कि भाजपा नेता सुशील मोदी का काम अब आदमी गिनने का रह गया है कि किसकी पार्टी में कौन आया?
सोनिया गांधी महागंठबंधन की नेता हैं तो शरद यादव की इफ्तार में आयी. संजय सिंह ने कहा कि नीतीश कुमार ने शराबबंदी के अपने अभियान से विरोधियों की नींव हिला दी है. जैसे-जैसे नीतीश कुमार का अभियान आगे बढ़ रहा है वैसे वैसे भाजपा के नेता अपने आपे से बाहर हो रहे हैं. सुशील मोदी तो जैसे इस अभियान को गलत करार देने पर लगे हैं. वे बतायें कि क्या बिहार में शराबबंदी करके नीतीश कुमार ने खराब काम किया है ? क्या शराबबंदी का प्रचार प्रसार नहीं होना चाहिए ?
भाजपा के लिए महिलाएं दोयम दर्जे की नागरिक : राजीव
जदयू के प्रवक्ता राजीव रंजन प्रसाद ने कहा है कि भाजपा के लिए महिलाएं दोयम दर्जे की नागरिक हैं, जिनका वे केवल राजनीतिक इस्तेमाल करते हैं. भाजपा की केंद्र सरकार की नाक के नीचे उन्हीं की पुलिस व्यवस्था में, दिल्ली में महिलाओं के विरुद्ध अपराध चरम पर है, फिर भी इन्हें बिहार में ही जंगलराज दिखता है. बलात्कार के मामले में देश के टॉप पांच राज्यों में चार भाजपा शासित या पुलिस व्यवस्था वाले हैं. बिहार सबसे सुरक्षित 10 राज्यों में एक है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Advertisement

अन्य खबरें

ऐप पर पढें