Advertisement
गोवार गांव में ग्रेनाइट की विष्णु प्रतिमा मिली
बाढ़ : रविवार की शाम को टाल क्षेत्र के गोवार गांव में गोगा नदी में मिट्टी की कटाई के दौरान ग्रेनाइट पत्थर से बनी भगवान विष्णु की प्रतिमा मिली. प्रतिमा मिलने की सूचना पर बाढ़ पुलिस मौके पर पहुंची. पुलिस ने बाढ़ के एसडीओ को पत्र लिख कर प्रतिमा की जांच पुरातत्व विभाग से कराने […]
बाढ़ : रविवार की शाम को टाल क्षेत्र के गोवार गांव में गोगा नदी में मिट्टी की कटाई के दौरान ग्रेनाइट पत्थर से बनी भगवान विष्णु की प्रतिमा मिली. प्रतिमा मिलने की सूचना पर बाढ़ पुलिस मौके पर पहुंची. पुलिस ने बाढ़ के एसडीओ को पत्र लिख कर प्रतिमा की जांच पुरातत्व विभाग से कराने का अनुरोध किया है.
वहीं इस प्रतिमा को पुलिस ने ग्रामीणों की देखरेख में गांव के देवीस्थान में रखा है. प्रतिमा का दर्शन करने के लिए टाल क्षेत्र के कई गांवों से लोग पहुंच रहे है. ग्रामीणों ने बताया कि गोगा नदी में रविवार की शाम को जेसीबी मशीन से मिट्टी की खुदाई की जा रही थी. इसी दौरान मिट्टी में दबी काले ग्रेनाइट से बनी भगवान विष्णु की प्रतिमा मिली. इस प्रतिमा में भगवान विष्णु के साथ देवी सरस्वती और लक्ष्मी भी विराजमान है.
प्रतिमा की ऊंचाई करीब साढ़े तीन फुट तथा चौड़ाई ढ़ाई फुट के आसपास है. ग्रामीणों ने प्रतिमा की सुरक्षा को लेकर पुलिस को भरोसा दिया है. बहरहाल प्रतिमा की पूजा-अर्चना ग्रामीणों की ओर से शुरू कर दी गयी है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
Advertisement