18.4 C
Ranchi

BREAKING NEWS

Advertisement

ट्रैक्टर ने महिला को रौंदा, जाम

फतुहा : थाना क्षेत्र के नरैना गांव के पास फोरलेन पर दुर्घटना में महिला की मौत हो गयी. जानकारी के अनुसार नत्थुपुर निवासी छठु महतो की पत्नी सीता देवी (35 वर्ष) गुरुवार की शाम पटना सिटी अपने घर से आ रही थी. फोरलेन स्थित नरैना चौक के पास उतर कर अपने घर नत्थुपुर जाने के […]

फतुहा : थाना क्षेत्र के नरैना गांव के पास फोरलेन पर दुर्घटना में महिला की मौत हो गयी. जानकारी के अनुसार नत्थुपुर निवासी छठु महतो की पत्नी सीता देवी (35 वर्ष) गुरुवार की शाम पटना सिटी अपने घर से आ रही थी.
फोरलेन स्थित नरैना चौक के पास उतर कर अपने घर नत्थुपुर जाने के लिए सड़क पार कर रही थी कि अनियंत्रित ट्रैक्टर ने उसे रौंद डाला, जिससे घटनास्थल पर ही उसकी मौत हो गयी. घटना से आक्रोशित ग्रामीणों ने पटना-बख्तियारपुर फोरलेन को नरैना के पास शाम साढ़े छह बजे से रात नौ बजे तक जाम कर दिया, जिससे वाहनों की लंबी कतार लगी रही.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Advertisement

अन्य खबरें

ऐप पर पढें