18.4 C
Ranchi

BREAKING NEWS

Advertisement

लड़कियां खुद को कम ना समझे: मनीषा कोइराला

लड़कियां खुद को कम ना समझे: मनीषा कोइरालाबॉलीवुड अभिनेत्री मनीषा कोइराला उत्तर प्रदेश के कुंडा में कृपालु महिला कॉलेज के वार्षिकोत्सव में छात्राओं द्वारा प्रस्तुत सांस्कृतिक कार्यक्रम देखकर अचंभित रह गयी. देशभक्ति पर आधारित नृत्य नाटिका और ग्रैंड फिनाले को देखने के बाद पूरा परिसर तालियों से गुंजायमान हो उठा. मनीषा कोइराला ने कहा कि […]

लड़कियां खुद को कम ना समझे: मनीषा कोइरालाबॉलीवुड अभिनेत्री मनीषा कोइराला उत्तर प्रदेश के कुंडा में कृपालु महिला कॉलेज के वार्षिकोत्सव में छात्राओं द्वारा प्रस्तुत सांस्कृतिक कार्यक्रम देखकर अचंभित रह गयी. देशभक्ति पर आधारित नृत्य नाटिका और ग्रैंड फिनाले को देखने के बाद पूरा परिसर तालियों से गुंजायमान हो उठा. मनीषा कोइराला ने कहा कि लड़कियां खुद को किसी से कम न समझें.आने वाला दौर उन्हीं का है और लड़कियों ने साबित किया है कि यदि उन्हें अच्छी शिक्षा और समुचित अवसर मिलें, तो वे किसी भी मामले में पुरूषों से कम नहीं हैं. मनीषा ने कहा कि जब उन्हें यहां आने के लिए कृपालु परिषत के राम पुरी जी ने आमंत्रित किया तो उन्होंने यह नहीं सोचा था कि ऐसी जगह पर लड़कियों की शिक्षा के लिए किसी भी बड़े शहर के नामी स्कूलों की तरह सारी सुविधाएं होंगी. मनीषा ने यह भी कहा कि वार्षिक उत्सव में शामिल होकर उन्हें प्रसन्नता के साथ गर्व का भी अनुभव हो रहा है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Advertisement

अन्य खबरें

ऐप पर पढें