BREAKING NEWS
भ्रम में है कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष : हम
पटना : हिंदुस्तानी अवाम मोरचा की प्रदेश प्रवक्ता अनामिका पासवान ने कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अशोक चौधरी के उस बयान आलोचना की है जिसमें उन्होंने कहा था कि हम, रालोसपा और लोजपा की सीटों पर एनडीए कहीं नहीं है. अनामिका पासवान ने कहा कि अशोक चौधरी लोकसभा और दिल्ली के विधानसभा चुनाव को भूल रहे […]
पटना : हिंदुस्तानी अवाम मोरचा की प्रदेश प्रवक्ता अनामिका पासवान ने कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अशोक चौधरी के उस बयान आलोचना की है जिसमें उन्होंने कहा था कि हम, रालोसपा और लोजपा की सीटों पर एनडीए कहीं नहीं है. अनामिका पासवान ने कहा कि अशोक चौधरी लोकसभा और दिल्ली के विधानसभा चुनाव को भूल रहे हैं. अभी वे भ्रम में हैं, इसलिए ऐसा बोल रहे हैं. उनको कांग्रेस में उम्मीदवार नहीं मिल रहे थे. मजबूरी में राजद और जदयू के नेताओं को अपनी पार्टी से चुनाव लड़ा रहे हैं.
रिजल्ट के दिन उनको पता चल जायेगा कि दिल्ली और लोकसभा चुनाव की तरह बिहार में भी कांग्रेस का सूपड़ा साफ हो जायेगा.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
Advertisement