23.2 C
Ranchi

BREAKING NEWS

Advertisement

हड़ताल अवधि छोड़ दशहरा से पहले मिलेगा कर्मियों को वेतन, मिली स्वीकृति

पटना : पटना विवि के कर्मचारियों को वेतन के लिए कुलपति प्रो वाइसी सिम्हाद्री की ओर से आदेश जारी कर दिया गया है. शनिवार को कर्मचारियों को सैलरी जारी कर दी जायेगी. रजिस्ट्रार प्रो संजय कुमार सिन्हा ने बताया कि हड़ताल के पहले नौ दिन और हड़ताल के बाद 21 दिन के साथ-साथ अक्तूबर महीने […]

पटना : पटना विवि के कर्मचारियों को वेतन के लिए कुलपति प्रो वाइसी सिम्हाद्री की ओर से आदेश जारी कर दिया गया है. शनिवार को कर्मचारियों को सैलरी जारी कर दी जायेगी. रजिस्ट्रार प्रो संजय कुमार सिन्हा ने बताया कि हड़ताल के पहले नौ दिन और हड़ताल के बाद 21 दिन के साथ-साथ अक्तूबर महीने का वेतन भी एडवांस दिया जायेगा. हड़ताल अवधि का वेतन जारी करने के संबंध में विभाग से दिशानिर्देश मांगा गया है.
वहीं, दूसरी ओर पीयू कर्मचारियों ने आधा अधूरा वेतन लेने से इनकार कर दिया है. कर्मचारी संघ के महासचिव रणविजय ने कहा कि हमें अधूरा वेतन नहीं चाहिए, इसके लिए हमने लिखित भी दिया हुआ है. उन्होंने कहा कि एडवांस वेतन कर्मचारी अभी ले लेंगे, तो फिर दीपावली में क्या करेंगे.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Advertisement

अन्य खबरें

ऐप पर पढें