23.1 C
Ranchi

BREAKING NEWS

Advertisement

भारत-श्रीलंका संबंधों में बनी रहे निरंतरता

बोधगया: महाबोधि सोसाइटी ऑफ इंडिया (श्रीलंका बौद्ध मठ) के संस्थापक वेन अनागारिक धर्मपाल की 151वीं जयंती समारोह में गुरुवार को शामिल होने आये बिहार के राज्यपाल रामनाथ कोंिवद ने कहा कि भारत व श्रीलंका के संबंधों में निरंतरता बनी रहे और विश्व भर में बुद्ध के संदेशों को फैलाने में श्रीलंका बौद्ध मठ का अपेक्षित […]

बोधगया: महाबोधि सोसाइटी ऑफ इंडिया (श्रीलंका बौद्ध मठ) के संस्थापक वेन अनागारिक धर्मपाल की 151वीं जयंती समारोह में गुरुवार को शामिल होने आये बिहार के राज्यपाल रामनाथ कोंिवद ने कहा कि भारत व श्रीलंका के संबंधों में निरंतरता बनी रहे और विश्व भर में बुद्ध के संदेशों को फैलाने में श्रीलंका बौद्ध मठ का अपेक्षित सहयोग भी मिलता रहे.

राज्यपाल ने श्रीलंका के रहनेवाले अनागारिक धर्मपाल द्वारा बौद्ध धर्म के प्रसार के लिए भारत आने व उपेक्षित होते जा रहे बौद्ध स्थलों को पुर्नजीवित कर दुनिया के सामने लाने में अहम भूमिका की चर्चा की और कहा कि वेन अनागारिक के कार्यकलाप अगली पीढ़ी के लिए प्रेरणादायक है. राज्यपाल ने बौद्ध धर्म पर प्रकाश डालते हुए कहा कि यह सहिष्णुता के साथ-साथ सभी का साथ लेकर चलना सिखाता है. उन्होंने कहा कि बौद्ध धर्म का कभी भी किसी दूसरे धर्म से टकराव की स्थिति नहीं रही. राज्यपाल ने दुनिया में बुद्ध के संदेशों को फैलाने में महाबोधि सोसाइटी ऑफ इंडिया की भूमिका की सराहना की. इससे पहले राज्यपाल पत्नी सविता कोंिवद के साथ दोपहर करीब ढ़ाई बजे महाबोधि मंदिर में पूजा-अर्चना की.

उन्होंने गर्भगृह में बुद्ध मूर्ति के समक्ष दीप प्रज्वलित किया और बोधिवृक्ष के नीचे वज्रासन के समीप पुष्प चढ़ा कर बुद्ध का ध्यान लगाया. उन्होंने श्रीलंका बौद्ध मठ परिसर में स्थापित अनागारिक धर्मपाल की मूर्ति पर श्रद्धांजलि अर्पित की और संबोधन के बाद श्रीलंका बौद्ध मठ द्वारा प्रकाशित पत्रिका संबोधि का लोकार्पण किया. महामहिम ने तीन दिवसीय जयंती समारोह के दूसरे दिन आयोजित स्कूली बच्चों की प्रतियोगिता के अव्वल छात्र-छात्रओं को सम्मानित भी किया. बोधगया में करीब तीन घंटे तक रहने के बाद राज्यपाल शाम पांच बजे पटना वापस लौट गये.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Advertisement

अन्य खबरें

ऐप पर पढें