BREAKING NEWS
आज काम पर लौटेंगे डॉक्टर
पटना. भासा, कांट्रेक्ट डॉक्टर व डेंटल एसोसिएशन के डॉक्टर गुरुवार की सुबह आठ बजे से हड़ताल पर रहे. हांलाकि हड़ताल का असर नहीं दिखा. भासा के महासचिव रंजीत कुमार ने बताया कि शुक्रवार की सुबह आठ बजे से सभी डॉक्टर काम पर लौट जायेंगे. कांट्रेक्ट डॉक्टर एसोसिएशन के महासचिव डॉ अभिषेक कुमार ने हड़ताल को […]
पटना. भासा, कांट्रेक्ट डॉक्टर व डेंटल एसोसिएशन के डॉक्टर गुरुवार की सुबह आठ बजे से हड़ताल पर रहे. हांलाकि हड़ताल का असर नहीं दिखा. भासा के महासचिव रंजीत कुमार ने बताया कि शुक्रवार की सुबह आठ बजे से सभी डॉक्टर काम पर लौट जायेंगे. कांट्रेक्ट डॉक्टर एसोसिएशन के महासचिव डॉ अभिषेक कुमार ने हड़ताल को सफल बताते हुए कहा कि गया, बांका, भागलपुर, किशनगंज, वैशाली, शेखपुरा व समस्तीपुर समेत कई जिलों में कार्यरत डॉक्टर हड़ताल पर रहे. दूसरी ओर भासा व अनुबंध चिकित्सक संघ ने कहा कि हड़ताल के नाम पर कहीं कुछ नहीं था. पटना के सभी अस्पतालों में डॉक्टर तैनात रहे.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
Advertisement