21.7 C
Ranchi

BREAKING NEWS

Advertisement

शहीद भगत सिंह की पोती ने टेका मत्था

पटना सिटी : शहीद भगत सिंह के भाई सरदार फुलवीर सिंह की पोती अनुष प्रिया सिंह शनिवार को पति, सास व परिजनों के साथ लुधियाना से आकर मत्था टेका. दशमेश गुरु गोविंद सिंह जी महाराज की जन्मस्थली में हाजिरी लगाने पहुंची अनुष प्रिया ने कहा कि देश की रक्षा के लिए आम लोगों को सोचना […]

पटना सिटी : शहीद भगत सिंह के भाई सरदार फुलवीर सिंह की पोती अनुष प्रिया सिंह शनिवार को पति, सास व परिजनों के साथ लुधियाना से आकर मत्था टेका. दशमेश गुरु गोविंद सिंह जी महाराज की जन्मस्थली में हाजिरी लगाने पहुंची अनुष प्रिया ने कहा कि देश की रक्षा के लिए आम लोगों को सोचना होगा. आज मनुष्य-मनुष्य का विरोधी बन गया है.
शहीद भगत सिंह के कार्य व संदेश को प्रसारित करने के क्रम में वह पटना आयी थी. तख्त साहिब में ग्रंथी ने आशीवाद स्वरूप सिरोपा दिया. इसके बाद कंगन घाट व बाल लीला गुरुद्वारा में मत्था टेका, फिर वहां से शहीद भगत सिंह चौक पर स्थित भगत सिंह की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया. कार्यक्रम में संयोजक रणजीत प्रभाकर व संजय राज समेत अन्य उपस्थित थे. इसके बाद यहां से वो गायघाट स्थित बड़ी संगत गुरुद्वारा पहुंची और वहां भी मत्था टेक गुरुघर का आशीष लिया.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Advertisement

अन्य खबरें

ऐप पर पढें