सत्र 2014 -15 के समापन के अवसर पर जमशेदपुर में आयोजित सम्मान समारोह में इनर व्हील क्लब पटना की अध्यक्षा शोभा सिंह को उनके शानदार नेतृत्व और उनके द्वारा किए गए सामाजिक कायार्ें के लिए इनर व्हील मण्डल 325 (बिहार और झारखंड) के 38 क्लबों में सर्वश्रेष्ठ क्लब अध्यक्षा के रूप में पुरस्कृत किया गया. साथ ही साथ इनर व्हील क्लब पटना को सर्वश्रेष्ठ इनर व्हील क्लब से सम्मानित किया गया. अध्यक्षा शोभा सिंह ने कहा कि इनर व्हील क्लब पटना की सचिव प्रियंका कुमार और कोषाध्यक्ष विभा चरण पहाड़ी को भी इस कार्यकाल का सर्वश्रेष्ठ क्लब सचिव और क्लब कोषाध्यक्ष के रूप में पुरस्कृत किया गया है. इनर व्हील क्लब पटना ने धनुकी ग्राम की लड़कियों और महिलाओं के सशक्तीकरण के लिए क्लब द्वारा संचालित व्यावसायिक प्रशिक्षण केंद्र के अतिरिक्त कई कार्यक्र म चला रखा है. उसे सर्वश्रेष्ठ सामाजिक कार्यक्र म के रूप में पुरस्कृत किया गया. इस सम्मान समारोह में बिहार और झारखंड के विभिन्न 38 इनर क्लब से 300 से अधिक सदस्यों ने भाग लिया.
BREAKING NEWS
इनर व्हील पटना को मिला सर्वश्रेष्ठ क्लब का पुरस्कार
सत्र 2014 -15 के समापन के अवसर पर जमशेदपुर में आयोजित सम्मान समारोह में इनर व्हील क्लब पटना की अध्यक्षा शोभा सिंह को उनके शानदार नेतृत्व और उनके द्वारा किए गए सामाजिक कायार्ें के लिए इनर व्हील मण्डल 325 (बिहार और झारखंड) के 38 क्लबों में सर्वश्रेष्ठ क्लब अध्यक्षा के रूप में पुरस्कृत किया गया. […]
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
Advertisement