संवाददाता,पटनाप्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष डॉ अशोक चौधरी ने कहा कि पीएम नरेंद्र मोदी ने एनइजीपी नाम से चल रही योजना को डिजिटल इंडिया नाम से पेश किया. देश ने फिर से अपने दूरदर्शी पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न राजीव गांधी को याद किया. उनका सपना था कि देश में संचार क्रांति हो. भारत सर्व शक्तिमान बने इसकी शुरुआत की थी. आज जो डिजिटल इंडिया की बात करते हैं, वही लोग उन दिनों राजीव गांधी के सपने का मजाक उड़ाते थे, जब वे इन्फॉरमेशन टेक्नोलॉजी की नींव रख रहे थे. उन्होंने कहा कि मोदी सरकार का कांग्रेस नीत यूपीए सरकार की योजनाओं को नये नाम से अपनी योजना घोषित करने का काम रह गया है. ऐतिहासिक तथ्यों को बदलने की कोशिश : प्रदेश अध्यक्ष ने पहले प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू की निजी जिंदगी व धार्मिक मान्यता पर साजिश तरीके से ऐतिहासिक तथ्यों को मोदी सरकार द्वारा बदलने की कोशिश को शर्मनाक बताया. विकीपीडिया की वास्तविक रिकॉर्ड से छेड़-छाड़ की जानकारी एनआइसी से मिली है. भारत सरकार की आइपी एड्रेस से विकीपीडिया में नेहरू जी से संबंधित जानकारी बदली गयी है.
BREAKING NEWS
आहट : यूपीए की योजना का नाम बदल कर मोदी सरकार दे रही नया नाम: कांग्रेस
संवाददाता,पटनाप्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष डॉ अशोक चौधरी ने कहा कि पीएम नरेंद्र मोदी ने एनइजीपी नाम से चल रही योजना को डिजिटल इंडिया नाम से पेश किया. देश ने फिर से अपने दूरदर्शी पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न राजीव गांधी को याद किया. उनका सपना था कि देश में संचार क्रांति हो. भारत सर्व शक्तिमान […]
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
Advertisement