18.4 C
Ranchi

BREAKING NEWS

Advertisement

भाजपा बताये क्या है जंगलराज की परिभाषा : सागरिका चौधरी

संवाददाता, पटनाजदयू महादलित प्रकोष्ठ की प्रदेश उपाध्यक्ष सह पटना जिला प्रवक्ता सागरिका चौधरी ने कहा कि भाजपा के लोग दिन-रात जंगलराज जंगलराज चिल्लाते रहते हैं, क्या है उनकी जंगलराज की परिभाषा. दलितों पर सबसे अधिक अत्याचार के मामले भाजपा शासित राजस्थान में दर्ज होते हैं. हरियाणा में अगर कोई दलित दूल्हा घोड़े पर सवार होकर […]

संवाददाता, पटनाजदयू महादलित प्रकोष्ठ की प्रदेश उपाध्यक्ष सह पटना जिला प्रवक्ता सागरिका चौधरी ने कहा कि भाजपा के लोग दिन-रात जंगलराज जंगलराज चिल्लाते रहते हैं, क्या है उनकी जंगलराज की परिभाषा. दलितों पर सबसे अधिक अत्याचार के मामले भाजपा शासित राजस्थान में दर्ज होते हैं. हरियाणा में अगर कोई दलित दूल्हा घोड़े पर सवार होकर किसी उच्च जाति के व्यक्ति के घर के सामने से गुजर जाता है, तो उसकी पिटाई हो जाती है. आदिवासियों पर सबसे ज्यादा अत्याचार के मामले मध्यप्रदेश और राजस्थान में दर्ज किये जाते हैं. भाजपा और उसके सहयोगी दल महिलाओं के नजरिये की बात नहीं करते, क्योंकि वे दोषारोपण में इतने व्यस्त रहते हैं, कि हकीकत से वे आंख चुरा रहे हैं. भाजपा से अलग होने के बाद अधिक से अधिक संख्या में लड़कियां स्कूल और कॉलेज जा रही हैं. वे लडकों को शिक्षा में मात दे रही हैं. क्या ये जंगलराज की निशानी है?

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Advertisement

अन्य खबरें

ऐप पर पढें