23.1 C
Ranchi

BREAKING NEWS

Advertisement

बिहार भविष्य निधि संघ के मुख्य संरक्षक बने फकीरा रजक

संवाददाता, पटना बिहार राज्य भविष्य निधि सरकारी कर्मचारी संघ के राज्य स्तरीय आम सभा की बैठक रविवार को पंत भवन में हुई. अध्यक्षता सुरेश कुमार शर्मा ने किया. आम सभा में भविष्य निधि कर्मचारियों से संबंधित समस्याओं के समाधान एवं भविष्य में समस्याओं की उत्पत्ति को रोकने एवं संघ को और अधिक सशक्त बनाने पर […]

संवाददाता, पटना बिहार राज्य भविष्य निधि सरकारी कर्मचारी संघ के राज्य स्तरीय आम सभा की बैठक रविवार को पंत भवन में हुई. अध्यक्षता सुरेश कुमार शर्मा ने किया. आम सभा में भविष्य निधि कर्मचारियों से संबंधित समस्याओं के समाधान एवं भविष्य में समस्याओं की उत्पत्ति को रोकने एवं संघ को और अधिक सशक्त बनाने पर विचार-विमर्श हुआ. आम सभा में संघ के अगले कार्यकाल के लिए आम सभा में कार्यकारिणी के प्रस्तावित सूची को अनुमोदन के लिए रखा गया. यह सदस्य मनोनीत किये गये हैं. फकीरा रजक को मुख्य संरक्षक, रत्नेश रंजन को अध्यक्ष, अरुण कुमार, नरेंद्र कुमार एवं मुकेश कुमार सिन्हा को उपाध्यक्ष, रोहित कुमार को महामंत्री, रत्नेश कुमार को संगठन मंत्री, अरविंद कुमार, चंदन कुमार एवं दिनेश राय को संयुक्त मंत्री, अभिषेक आनंद को कोषाध्यक्ष, नितेश कुमार को मीडिया प्रभारी, गुणेंद्र कश्यप, सरोज कुमार एवं रजनीश कुमार को प्रक्षेत्रीय मंत्री मनोनीत किया गया है. जबकि कार्यकारिणी सदस्य के रुप में 13 लोगों को रखा गया है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Advertisement

अन्य खबरें

ऐप पर पढें