पटना. बिहार राज्य पथ विकास निगम की ओर से मुख्यमंत्री राहत कोष में एक करोड़ राशि दी गयी. मुख्यमंत्री सचिवालय में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को पथ निर्माण मंत्री ललन सिंह व प्रधान सचिव अरुण कुमार सिंह ने एक करोड़ का चेक सौंपा. मुख्यमंत्री राहत कोष में विधान पार्षद संजीव कुमार सिंह ने 75 हजार रुपये, कोल परिवहन सेवा समिति के अध्यक्ष रवींद्र नाथ सिंह ने एक लाख एक हजार, बिहार राज्य प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अध्यक्ष प्रो सुभाष सिंह ने एक लाख के अलावा बोर्ड के कर्मियों के वेतन का एक लाख छह हजार दो सौ चालीस रुपये का चेक मुख्यमंत्री को सौंपा. मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने दानकर्त्ताओं के प्रति आभार व्यक्त किया. उन्होंने कहा कि पीडि़त मानवता की सेवा ही ईश्वर की सच्ची सेवा है. हम अधिक से अधिक पीडि़त लोगों को सहायता करें. उनके दुख-दर्द को बांटे. पीडि़तों की सहायता करना हमारी संस्कृति का अंग ही नहीं हमारा धर्म है. इस मौके पर मुख्यमंत्री के सचिव चंचल कुमार व अतीश चंद्रा उपस्थित थे.
BREAKING NEWS
पथ विकास निगम ने मुख्यमंत्री राहत कोष में दिया एक करोड़
पटना. बिहार राज्य पथ विकास निगम की ओर से मुख्यमंत्री राहत कोष में एक करोड़ राशि दी गयी. मुख्यमंत्री सचिवालय में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को पथ निर्माण मंत्री ललन सिंह व प्रधान सचिव अरुण कुमार सिंह ने एक करोड़ का चेक सौंपा. मुख्यमंत्री राहत कोष में विधान पार्षद संजीव कुमार सिंह ने 75 हजार रुपये, […]
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
Advertisement