18.4 C
Ranchi

BREAKING NEWS

Advertisement

पूर्व विधान पार्षद विनय कुमार सिन्हा का निधन, सीएम ने बताया व्यक्तिगत क्षति

जदयू कार्यालय में आज लाया जायेगा पार्थिव शरीर, दी जायेगी श्रद्धांजलि पटना : पूर्व विधान पार्षद विनय कुमार सिन्हा का सोमवार को असामयिक निधन हो गया. वे काफी से बीमार चल रहे थे. वे सात मई, 2002 से छह मई 2008 तक बिहार विधान परिषद के सदस्य रहे थे. वे अंतिम समय तक जनसेवा का […]

जदयू कार्यालय में आज लाया जायेगा पार्थिव शरीर, दी जायेगी श्रद्धांजलि
पटना : पूर्व विधान पार्षद विनय कुमार सिन्हा का सोमवार को असामयिक निधन हो गया. वे काफी से बीमार चल रहे थे. वे सात मई, 2002 से छह मई 2008 तक बिहार विधान परिषद के सदस्य रहे थे.
वे अंतिम समय तक जनसेवा का काम करते रहे. उनके निधन पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने गहरा शोक व दुख जताया है. मुख्यमंत्री ने स्व. विनय कुमार सिन्हा के बोरिंग रोड स्थित आवास पर जाकर उनके पार्थिव शरीर पर माल्यार्पण किया और उन्हें श्रद्धांजलि दी. वहीं, जदयू कार्यालय में पार्टी का झंडा आधा झुका दिया गया. अब बुधवार को उनका पार्थिव शरीर जदयू कार्यालय लाया जायेगा और यहां पर मुख्यमंत्री समेत अन्य नेता उन्हें श्रद्धांजलि देंगे.
अपने शोक संदेश में मुख्यमंत्री ने कहा कि उनके निधन से व्यक्तिगत मर्माहत हूं. स्व. सिन्हा से मेरा गहरा पारिवारिक संबंध रहा था. उनका निधन हमारे लिए व्यक्तिगत क्षति है. सीएम ने कहा कि विनय कुमार सिन्हा कुशल राजनीतिज्ञ के साथ-साथ एक अच्छे इंसान भी थे. वे रिश्तों को निभाना जानते थे. वे जीवन के अंतिम क्षणों तक सक्रिय रहे और उनकी सोच समजा के उपेक्षित, अभिवंचितों के उत्थान व उन्हें समाज की मुख्य धारा में लाने की थी.
वे जदयू के कर्मठ साथी और पदाधिकारी भी थे. उनके निधन से जदयू परिवार को गहरा आघात लगा है. मुख्यमंत्री के साथ विधान पार्षद संजय कुमार सिंह उर्फ गांधी जी, मुख्यमंत्री सचिव चंचल कुमार, राज्य आयोग के सदस्य नंदकिशोर कुशवाहा, राज्य नागरिक परिषद् के महासचिव छोटू सिंह ने पार्थिव शरीर पर माल्यार्पण किया.
उधर, बिहार विधान परिषद के सभापति अवधेश नारायण सिंह ने उनके निधन पर शोक जताया है.उन्होंने कहा कि उनकी सामाजिक व राजनीतिक गतिविधियों में गहरी अभिरूचि थी. वे एक मिलनसार व्यक्ति के साथ मृदुभाषी व शांतिप्रिय व्यक्ति थे. उनके साथ विधान पार्षद राम वचन राय, पूर्व सांसद मंगली लाल मंडल ने भी शोक जताया.
वहीं, संसदीय कार्य मंत्री श्रवण कुमार ने शोक जताते हुए कहा कि उनके निधन से बिहार को अपूरणीय क्षति हुई है.
इसकी भरपाई निकट भविष्य में संभव नहीं है. उन्होंने जीवन र्पयत गरीब-वंचित व सर्वहारा के उत्थान के लिए काम किया है. जदयू को शिखर तक पहुंचाने में उनका अहम योगदान रहा. विधान पार्षद देवेश चंद्र ठाकुर स्व. विनय कुमार सिन्हा के आवास पर जा कर पार्थिव शरीर पर श्रद्धांजलि अर्पित की.
उधर, जदयू के प्रदेश अध्यक्ष वशिष्ठ नारायण सिंह ने विनय कुमार सिन्हा के निधन पर शोक जताया है.उन्होंने प्रदेश पार्टी के कोषाध्यक्ष के रूप में लंबे समय तक अपनी सेवा दी थी. कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह और सम्मान भाव हमेशा याद रहेगा. पार्टी को संगठित व मजबूत करने में उनका बड़ा योगदान था. दल के नये साथियों को वे हमेशा प्रोत्साहित व प्रेरित करते थे.
उनके आकस्मिक निधन से लाखों कार्यकर्ताओं को आघात लगा है. विनय कुमार सिन्हा के निधन पर जदयू प्रदेश कार्यालय में पार्टी का झंडा झुका दिया गया है. इस मौके पर सतीश कुमार, नवीन आर्य, रवींद्र सिंह, संतोष कुशवाहा, शिवशंकर प्रसाद निषाद, संजय कुमार सिन्हा, प्रमोद कुमार, अरुण कुमार, दिलीप कुमार ने भी शोक जताया.
सिन्हा के निधन पर लालू-राबड़ी दु:खी
पटना : जदयू नेता व पूर्व विधान पार्षद विनय कुमार सिन्हा के असामयिक निधन पर राजद अध्यक्ष लालू प्रसाद व पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी ने गहरा शोक प्रकट किया है. उन्होंने कहा कि उनके निधन से एक सामाजिक व राजनीतिक निष्ठावान नेता की कमी हमेशा महसूस की जायेगी.
स्व सिन्हा को श्रद्धांजलि देनेवालों में प्रदेश अध्यक्ष डा रामचंद्र पूर्वे, नेता विधान मंडल अब्दुल बारी सिद्दीकी , प्रधान महासचिव मुंद्रिका सिंह यादव, प्रवक्ता मो इलियास हुसैन, पूर्व मंत्री अशोक कुमार सिंह, पूर्व केंद्रीय मंत्री कांति सिंह, श्रीभगवान सिंह कुशवाहा, कुमार राकेश रंजन, विधान पार्षद भोला यादव, प्रवक्ता मनीष यादव, डा रामानुज प्रसाद, चितरंजन गगन, एजाज अहमद, शक्ति सिंह यादव, प्रगति मेहता तथा कार्यालय सचिव चंदेश्वर प्रसाद सिंह प्रमुख थे.
रालोसपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष व केंद्रीय मानव संसाधन विकास राज्य मंत्री प्रो. उपेंद्र कुशवाहा व प्रदेश अध्यक्ष व सांसद डॉ अरुण कुमार ने पूर्व विधान पार्षद विनय कुमार सिन्हा के निधन पर शोक व्यक्त किया है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Advertisement

अन्य खबरें

ऐप पर पढें