संवाददाता, पटना विधानसभा अध्यक्ष उदय नारायण चौधरी द्वारा भाजपा को विधानसभा में मुख्य विपक्षी दल की मान्यता नहीं दिये जाने के विरोध में गुरुवार को भाजपा विधायकों ने विधानसभा अध्यक्ष के कार्यालय के सामने धरना दिया और जम कर नारेबाजी की. विधानसभा परिसर में भाजपा विधायकों के धरना कार्यक्रम का नेतृत्व नंद किशोर यादव कर रहे थे. धरना में भाजपा विधायक दल के मुख्य सचेतक अरुण सिन्हा, पूर्व मंत्री डॉ प्रेम कुमार, सुनील कुमार पिंटू, विनोद नारायण झा, उषा विद्यार्थी, विजय सिन्हा, रामेश्वर चौरसिया, बैद्यनाथ प्रसाद, सत्येदेव नारायण आर्य और नितिन नवीन सहित सभी विधायक शामिल थे. भाजपा विधायकों ने विधानसभा अध्यक्ष के खिलाफ जम कर नारेबाजी की. भाजपा विधायकों का धरना तीन घंटों तक चला.
BREAKING NEWS
विस अध्यक्ष के खिलाफ भाजपा विधायकों ने दिया धरना
संवाददाता, पटना विधानसभा अध्यक्ष उदय नारायण चौधरी द्वारा भाजपा को विधानसभा में मुख्य विपक्षी दल की मान्यता नहीं दिये जाने के विरोध में गुरुवार को भाजपा विधायकों ने विधानसभा अध्यक्ष के कार्यालय के सामने धरना दिया और जम कर नारेबाजी की. विधानसभा परिसर में भाजपा विधायकों के धरना कार्यक्रम का नेतृत्व नंद किशोर यादव कर […]
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
Advertisement