शरद यादव से अपनी पार्टी तो संभल नहीं रही है, भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष पर कर रहें टिप्पणी : मोदी सोच-समझ कर बोले शरद यादव तो बेहतर होगा : प्रेम कुमार संवाददाता, पटना पूर्व उप मुख्यमंत्री सुशील मोदी और पूर्व मंत्री डा. प्रेम कुमार ने भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह पर जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष शरद यादव द्वारा की गयी टिप्पणी पर नाराजगी जतायी है. रविवार को सुशील मोदी ने कहा है कि शरद यादव से अपनी पार्टी तो संभल नहीं रही है, वे भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष पर टिप्पणी कर रहे हैं. उन्होंने कहा है कि ‘गणपति’ श्ुाभ हैं. उनकी पूजा के बिना कोई कार्य सफल नहीं होता. एक-न-एक दिन समाजवादियों को भी गणपति के आगे झुकना पड़ेगा. गणपति को पूजने वाले महारराष्ट्र से ले कर हरियाणा तक भारी पराजय झेलने के बाद भी सद्बुद्धि नहीं आयी है. हमारी कामना है कि गणपति श्रद यादव और नीतीश कुमार को सुबुद्धि प्रदान करे. भाजपा ने तो गणपति को साक्षी रख कर बिहार को जंगल-राज से मुक्ति दिलाने का अभियान शुरू कर दिया है. जदयू के जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष शरद यादव द्वारा भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह को ‘गणपति ‘ और ‘दूध पिलाने वाला’ कहे जाने पर पूर्व मंत्री व भाजपा के वरिष्ठ नेता प्रेम कुमार ने भी नाराजगी जतायी है. उन्होंने शरद यादव को सोच-समझ कर बोलने की सलाह दी है. उन्होंने कहा है कि भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष के बारे में शरद यादव ने जिस भाषा का इस्तेमाल किया है वह पूरी तरह असंसदीय है, जिसका भाजपा विरोध करती है. (नोट : खबर दोबारा पढ़ी गयी है)
BREAKING NEWS
अमित शाह पर शरद यादव की टिप्पणी से भाजपा नाराज (संशोधित )
शरद यादव से अपनी पार्टी तो संभल नहीं रही है, भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष पर कर रहें टिप्पणी : मोदी सोच-समझ कर बोले शरद यादव तो बेहतर होगा : प्रेम कुमार संवाददाता, पटना पूर्व उप मुख्यमंत्री सुशील मोदी और पूर्व मंत्री डा. प्रेम कुमार ने भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह पर जदयू के राष्ट्रीय […]
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
Advertisement