पटना. अगले तीन महीने में भाजपा बिहार में 75 लाख नये सदस्य बनायेगी. पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष व सदस्यता अभियान के राष्ट्रीय प्रभारी डॉ दिनेश शर्मा ने इसकी घोषणा करते हुए कहा कि भाजपा दुनिया में सबसे अधिक सदस्योंवाली पार्टी बनने का गौरव हासिल करनेवाली है. फिलहाल इस मामले में चीन की सरकारी पार्टी को यह गौरव प्राप्त है और उसके आठ करोड़ से भी अधिक सदस्य हैं. 1 नवंबर को शुरू हुए भाजपा के सदस्यता अभियान के तहत तीन करोड़ से भी अधिक नये सदस्यों को जोड़ा जा चुका है. बिहार में ही करीब 11 लाख सदस्य बनाये जा चुके हैं. जिन राज्यों में आगे चुनाव होने हैं, वहां सदस्यता अभियान में तेजी लायी जायेगी. बिहार में 4, 5 व 6 फरवरी को विशेष अभियान चलाया जायेगा. पार्टी के नेता व कार्यकर्ता घर-घर जाकर लोगों को पार्टी की सदस्यता प्रदान करेंगे. डॉ शर्मा ने कहा कि सदस्यता अभियान के तहत गलत व आपराधिक चरित्र के लोगों को पार्टी से बाहर निकालने की भी व्यवस्था की गयी है.
31 मार्च तक बिहार में 75 लाख नये सदस्य बनायेगी भाजपा
पटना. अगले तीन महीने में भाजपा बिहार में 75 लाख नये सदस्य बनायेगी. पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष व सदस्यता अभियान के राष्ट्रीय प्रभारी डॉ दिनेश शर्मा ने इसकी घोषणा करते हुए कहा कि भाजपा दुनिया में सबसे अधिक सदस्योंवाली पार्टी बनने का गौरव हासिल करनेवाली है. फिलहाल इस मामले में चीन की सरकारी पार्टी को […]
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
Advertisement