शिव गुरु परिचर्चा में श्रद्धालुओं की उमड़ी भीड़/ (फोटो)दनियावां . प्रखंड के दनियावां राजकीय उच्च विद्यालय में शिव गुरु परिचर्चा का आयोजन किया गया. परिचर्चा में शिव शिष्य मनोज कुमार मंटू ने बताया कि ईश्वर एक है. ईश्वर ही गुरु है. आज के परिवेश में मानव दिशाहीन हो गया है. उन्होंने बताया कि शिव शिष्य होने में तीन सूत्र सहायक हैं. पहला सूत्र अपने गुरु शिव से मन -ही -मन यह कहे कि, हे शिव आप मेेरे गुरु हैं. आप मुझ पर दया कर दीजिए. दूसरा सूत्र है आसपास के लोगों में चर्चा करना और तीसरा सूत्र अपने शिव को मन- ही -मन प्रणाम कर ‘नम: शिवाय का मंत्र जपना’. उन्होंने कहा कि जब तक मन का इलाज नहीं किया जायेगा तब तक वह तरह-तरह के हिंसा, उपद्रव व अशांति फैलाती रहेगी. सबों ने कहा ईश्वर एक है. जगत ईश्वर की इच्छा का परिणाम है. मौके पर कुमार सत्येंद्र प्रसाद, जगदीश प्रसाद, चंद्रकांत, उमा कुमारी सिन्हा, वीरमणी कुमार,मीना देवी, बहन शकीला, नवल जी व वीरेंद्र वर्मा समेत पटना, नालंदा, गया व नवादा से हजारों श्रद्धालुओं ने भाग लिया.
BREAKING NEWS
दनियावां की खबर सं / पेज 6
शिव गुरु परिचर्चा में श्रद्धालुओं की उमड़ी भीड़/ (फोटो)दनियावां . प्रखंड के दनियावां राजकीय उच्च विद्यालय में शिव गुरु परिचर्चा का आयोजन किया गया. परिचर्चा में शिव शिष्य मनोज कुमार मंटू ने बताया कि ईश्वर एक है. ईश्वर ही गुरु है. आज के परिवेश में मानव दिशाहीन हो गया है. उन्होंने बताया कि शिव शिष्य […]
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
Advertisement