21.7 C
Ranchi

BREAKING NEWS

Advertisement

सामाजिक समस्याओं से जूझ रहीं महिलाएं

पटना. बिहार घरेलू कामगार कल्याण ट्रस्ट एवं बिहार घरेलू कामगार यूनियन की ओर से अशोक राजपथ स्थित कुलहडि़या कॉम्प्लेक्स में पटना के झुग्गी-झोंपड़ी में रहनेवाले घरेलू कामगार महिलाओं के लिए कानूनी निराकरण प्रकोष्ठ कार्यक्रम का आयोजन किया गया. इसमें बिहार घरेलू कामगार कल्याण ट्रस्ट की संयुक्त राज्य समन्वयक सलोमी तिर्की ने कहा कि समाज में […]

पटना. बिहार घरेलू कामगार कल्याण ट्रस्ट एवं बिहार घरेलू कामगार यूनियन की ओर से अशोक राजपथ स्थित कुलहडि़या कॉम्प्लेक्स में पटना के झुग्गी-झोंपड़ी में रहनेवाले घरेलू कामगार महिलाओं के लिए कानूनी निराकरण प्रकोष्ठ कार्यक्रम का आयोजन किया गया. इसमें बिहार घरेलू कामगार कल्याण ट्रस्ट की संयुक्त राज्य समन्वयक सलोमी तिर्की ने कहा कि समाज में जितनी भी समस्याएं होती हैं, उनसे महिलाओं को जूझना पड़ता है. इससे निबटने के लिए महिलाओं को संगठित होने की जरूरत है. जब तक महिलाएं संगठित नहीं होंगी, तब तक महिलाएं इसी तरह से सभी समस्याओं से जूझती रहेंगी. समस्याओं का निराकरण करने के लिए महिलाओं को संगठित कर कानूनी निराकरण प्रकोष्ठ का गठन किया जा रहा है. इससे महिलाओं के शारीरिक व आर्थिक शोषण को कम किया जा सकेगा. मौके पर सुषमा खाखा नीरू देवी, सरोज हेंब्रेम व अलका वर्मा समेत अन्य उपस्थित थे.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Advertisement

अन्य खबरें

ऐप पर पढें