पटना. गुरुवार को मौसम ने अचानक करवट ले ली. इस मौसम में पहली बार दिन भर कुहासा छाया रहा. धूप के भी दर्शन नहीं हुए. दिन में भी ठंड महसूस हुई. इससे अधिकतम तापमान में गिरावट दर्ज की गयी. न्यूनतम तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की गयी. इसके साथ ही हल्की पुरवा हवा भी चलनी शुरू हो गयी है. इससे ठंड काफी बढ़ गयी है. मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक शुक्रवार तक कुहासे का प्रभाव रहेगा और इसके बाद खत्म हो जायेगा. दो दिनों के लिए लोगों को ठंड से राहत भी मिलेगी. मौसम विज्ञान केंद्र के अधिकारी ने बताया कि आसमान में कुहासा छाये होने से नीचे से हवा ऊपर नहीं जा रही है, जिससे न्यूनतम तापमान में बढ़ोतरी हो गयी है. हालांकि, शुक्रवार से मौसम में दो दिनों के लिए बदलेगा और फिर ठंड बढ़नी शुरू हो जायेगी.
BREAKING NEWS
मौसम का अचानक बदला मिजाज, दिन भर नहीं निकली धूप-सं
पटना. गुरुवार को मौसम ने अचानक करवट ले ली. इस मौसम में पहली बार दिन भर कुहासा छाया रहा. धूप के भी दर्शन नहीं हुए. दिन में भी ठंड महसूस हुई. इससे अधिकतम तापमान में गिरावट दर्ज की गयी. न्यूनतम तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की गयी. इसके साथ ही हल्की पुरवा हवा भी चलनी शुरू […]
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
Advertisement