18.4 C
Ranchi

BREAKING NEWS

Advertisement

दनियावां/फतुहा की खबर / पेज 6

धान के खलिहान में लगायी आग (फोटो)छह लाख की धान की फसल जल कर नष्ट दनियावां/फतुहा . फतुहा प्रखंड के रामजीचक गांव में बुधवार की देर रात्रि असामाजिक तत्वों ने खलिहान में रखे तीन बिगहा के धान की फसल में आग लगा दी. इससे लाखों की धान की फसल जल कर नष्ट हो गयी. इस […]

धान के खलिहान में लगायी आग (फोटो)छह लाख की धान की फसल जल कर नष्ट दनियावां/फतुहा . फतुहा प्रखंड के रामजीचक गांव में बुधवार की देर रात्रि असामाजिक तत्वों ने खलिहान में रखे तीन बिगहा के धान की फसल में आग लगा दी. इससे लाखों की धान की फसल जल कर नष्ट हो गयी. इस घटना से पीडि़त किसानों में मायूसी छा गयी है. प्राप्त जानकारी के अनुसार प्रखंड के रामजीचक के किसान विरेश सिंह , जितेंद्र सिंह व गणेश सिंह के धान की फसल के बोझे खलिहान में रखे हुए थे कि रात्रि साढ़े दस बजे के आसपास असामाजिक तत्वों ने केरोसिन छिड़क कर आग लगा दी. इससे लगभग छह लाख रुपये कीधान की फसल देखते-ही-देखते जल कर नष्ट हो गयी. पीडि़त किसानों ने फतुहा थाना में अज्ञात लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करायी गयी है. पुलिस मामले की जांच कर रही है. घटना की सूचना पाकर पैक्स अध्यक्ष पप्पू कुमार, मुखिया सुषमा देवी, उपमुखिया चंद्रशेखर कुमार व अंचल कर्मचारी जगदीश पासवान ने मामले की जांच की .

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Advertisement

अन्य खबरें

ऐप पर पढें