पटना : चिराग पासवान का बिहार फर्स्ट, बिहारी फर्स्ट दौरा आज
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन
पटना : लोजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान गांधी मैदान में 14 अप्रैल को होने वाली ‘ बिहार फर्स्ट, बिहारी फर्स्ट रैली ‘ के लिए जनसमर्थन जुटाने को शुक्रवार से बिहार यात्रा शुरू कर रहे हैं. इसका आगाज पार्टी के प्रदेश मुख्यालय से 11 बजे होगा. पहले दिन मुजफ्फरपुर-वैशाली की यात्रा करेंगे. यात्रा को सफल […]
विज्ञापन
पटना : लोजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान गांधी मैदान में 14 अप्रैल को होने वाली ‘ बिहार फर्स्ट, बिहारी फर्स्ट रैली ‘ के लिए जनसमर्थन जुटाने को शुक्रवार से बिहार यात्रा शुरू कर रहे हैं. इसका आगाज पार्टी के प्रदेश मुख्यालय से 11 बजे होगा. पहले दिन मुजफ्फरपुर-वैशाली की यात्रा करेंगे.
यात्रा को सफल बनाने की जिम्मेदारी प्रधान महासचिव डाॅ शाहनवाल अहमद कैफी को सौंपी गयी है. यात्रा पांच अप्रैल तक चलेगी. इसका अंतिम पड़ाव चंपारण होगा. चिराग एक दिन में दो जिलाें का दौरा करेंगे. जिला मुख्यालय पर जनसभा करेंगे. इस यात्रा के दौरान लोगों से मिलने वाले फीडबैक के आधार पर पार्टी अपना चुनावी घोषणा पत्र बनायेगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन