पटना : संकरी गली, पुरानी सड़कें, पानी की भी कमी

Updated at : 23 Jan 2020 9:26 AM (IST)
विज्ञापन
पटना : संकरी गली, पुरानी सड़कें, पानी की भी कमी

टूटे चैंबर के कारण सड़कों पर हमेशा रहता है जलजमाव पटना : पटना नगर निगम वार्ड संख्या 10 में निजी जमीन के साथ सरकारी जमीन उपलब्ध होने पर भी सामुदायिक भवन निर्माण के लिए पहल नहीं हो रही है. चितकोहरा-अनीसाबाद मुख्य मार्ग को छोड़ दें, ताे शहरी इलाके के बावजूद अब भी ग्रामीण इलाके की […]

विज्ञापन
टूटे चैंबर के कारण सड़कों पर हमेशा रहता है जलजमाव
पटना : पटना नगर निगम वार्ड संख्या 10 में निजी जमीन के साथ सरकारी जमीन उपलब्ध होने पर भी सामुदायिक भवन निर्माण के लिए पहल नहीं हो रही है. चितकोहरा-अनीसाबाद मुख्य मार्ग को छोड़ दें, ताे शहरी इलाके के बावजूद अब भी ग्रामीण इलाके की तरह संकरी गली, पुरानी सड़कें व पहले का नाला बना हुआ है. नाला खुला होने से उसका पानी सड़क पर बह रहा है.
गलियों में क्षतिग्रस्त सड़कों से लोगों की आवाजाही हो रही है. धीराचक गांव में पुरानी पेयजल पाइप बिछी है, लेकिन उसमें पानी की आपूर्ति हर समय नहीं होती है. चितकोहरा पुल के समीप पुरानी बोरिंग से पानी की आपूर्ति होती है. पाइप के पुराने होने से काई लगा पानी मिलता है. गलियों में चैंबर के टूटने से पानी निकासी बाधित होने से सड़कों पर पानी जमा रहता है. आर्थिक रूप से कमजोर लोगों को सरकारी योजना की जानकारी नहीं मिलने से वे उसका लाभ लेने से वंचित हैं.
सरकारी जमीन उपलब्ध होने पर भी सामुदायिक भवन का निर्माण नहीं
पहाड़पुर इलाके में विकास योजनाओं पर ध्यान दिया जाता है, जबकि अन्य क्षेत्रों में इसकी कमी देखती है. संकरी गलियों को देखने से लगता है कि किसी तरह का हादसा होने पर सुरक्षा की व्यवस्था करने में परेशानी होगी. सरकारी जमीन पर अतिक्रमण कर लोग अपना-अपना कारोबार कर रहे हैं. गलियों में कूड़े का ढेर जमा होने से लगता है कि नियमित सफाई नहीं होती है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन