पटना :नागरिकता संशोधन बिल पर जदयू में एक राय नहीं

Updated at : 11 Dec 2019 9:38 AM (IST)
विज्ञापन
पटना :नागरिकता संशोधन बिल पर जदयू में एक राय नहीं

पटना : नागरिकता संशोधन विधेयक को लेकर एनडीए की सबसे बड़ी सहयोगी पार्टी जदयू में एकमत नहीं है. पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष प्रशांत किशोर के विरोध के बाद मंगलवार को राष्ट्रीय महासचिव पवन कुमार वर्मा ने इस बिल को लेकर पर पार्टी को अपने स्टैंड पर पुनर्विचार की अपील की है. पवन वर्मा ने मंगलवार […]

विज्ञापन

पटना : नागरिकता संशोधन विधेयक को लेकर एनडीए की सबसे बड़ी सहयोगी पार्टी जदयू में एकमत नहीं है. पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष प्रशांत किशोर के विरोध के बाद मंगलवार को राष्ट्रीय महासचिव पवन कुमार वर्मा ने इस बिल को लेकर पर पार्टी को अपने स्टैंड पर पुनर्विचार की अपील की है.

पवन वर्मा ने मंगलवार को कहा कि हमने दो दिन पहले ही राष्ट्रीय अध्यक्ष नीतीश कुमार से नागरिकता संशोधन विधेयक का विरोध करने का अनुरोध किया था. इसके बाद पवन वर्मा ने ट्वीट कर राज्यसभा में इस विधेयक का विरोध करने का सुझाव पार्टी को दिया है. वर्मा ने कहा कि धर्म के आधार पर नागरिकता का फैसला नहीं हो सकता. गांधी जी भी होते तो इसकी खिलाफत करते. पवन वर्मा ने कहा कि जदयू का अपना आंतरिक संविधान है. इन चीजों को देखने का अपना नजरिया है. पार्टी का कार्यकर्ता होने के नाते अपने अध्यक्ष को इस विधेयक पर पुनर्विचार का अनुरोध किया है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन