दहेज के लिए हत्या : ससुराल वालों ने फांसी पर लटका दिया चंचु को, श्मशान घाट से शव बरामद

पटना सिटी : दीदारगंज थाना क्षेत्र के कोठिया गांव निवासी जितेंद्र कुमार विलोक की 23 वर्षीय पत्नी चंचु कुमारी की हत्या दहेज के लिए ससुराल के लोगों ने फांसी लगा कर दी. पुलिस को जब इसकी जानकारी मिली तब श्मशान घाट पहुंची, जहां पर मृतका के दाह संस्कार की तैयारी की जा रही थी, पुलिस […]
पटना सिटी : दीदारगंज थाना क्षेत्र के कोठिया गांव निवासी जितेंद्र कुमार विलोक की 23 वर्षीय पत्नी चंचु कुमारी की हत्या दहेज के लिए ससुराल के लोगों ने फांसी लगा कर दी. पुलिस को जब इसकी जानकारी मिली तब श्मशान घाट पहुंची, जहां पर मृतका के दाह संस्कार की तैयारी की जा रही थी, पुलिस ने लाश को कब्जा में लेकर पोस्टमार्टम के लिए नालंदा मेडिकल कॉलेज भेजा. पुलिस ने इस मामले में आरोपित ससुर सिद्धेश्वर प्रसाद को गिरफ्तार कर लिया.
पुलिस ने बताया कि पति व अन्य फरार अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है. थानाध्यक्ष प्रशांत कुमार मिश्र ने बताया कि मामले में आठ लोगों को आरोपित किया गया है. दरअसल बख्तियारपुर के टंका बिगहा गांव निवासी लाल बाबू प्रसाद ने दान-दहेज देकर बेटी चंचु की शादी इस वर्ष फरवरी में की थी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




