विशेष बैठक बुलाने की उठी मांग क्षतिग्रस्त सड़कें शीघ्र हों दुरुस्त
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 15 Oct 2019 7:59 AM
विज्ञापन
पटना : सोमवार को डिप्टी मेयर मीरा देवी की अध्यक्षता में पार्षदों की बैठक आयोजित की गयी. बैठक में दीपावली व छठ पूजा में होने वाली तैयारी, जलजमाव के बाद उत्पन्न समस्या और क्षतिग्रस्त सड़कों पर विमर्श किया गया. मेयर मीरा देवी ने बतायी कि दीपावली व छठ पूजा में विशेष सफाई अभियान चलाया जाता […]
विज्ञापन
पटना : सोमवार को डिप्टी मेयर मीरा देवी की अध्यक्षता में पार्षदों की बैठक आयोजित की गयी. बैठक में दीपावली व छठ पूजा में होने वाली तैयारी, जलजमाव के बाद उत्पन्न समस्या और क्षतिग्रस्त सड़कों पर विमर्श किया गया.
मेयर मीरा देवी ने बतायी कि दीपावली व छठ पूजा में विशेष सफाई अभियान चलाया जाता है, जो अब तक सुस्त है. गंगा घाटों पर अब तक तैयारी शुरू नहीं की गयी है. दीपावली व छठ पूजा की तैयारी को लेकर विशेष बैठक बुलाने की मांग मेयर से करेंगे. इसके साथ ही वार्ड स्तर पर 10-10 अतिरिक्त सफाई कर्मियों की प्रतिनियुक्ति सुनिश्चित की जाये, ताकि वार्डों में सफाई अभियान चलाया जाये.
क्षतिग्रस्त सड़कें शीघ्र हो दुरुस्त : बैठक में वार्ड संख्या-33 के पार्षद ने कहा कि हाउसिंग कॉलोनी के जे, इ, एफ सेक्टर, पूर्वी इंदिरा नगर के रोड क्षतिग्रस्त हो गया है. वहीं, वार्ड संख्या-22 के पार्षद वार्ड ने कहा कि पाटलिपुत्र कॉलोनी के रोड संख्या-तीन, मस्जिद रोड, पेंशनर भवन रोड आदि क्षतिग्रस्त हो गया है. इसके साथ ही जलजमाव की स्थायी समाधान को लेकर नगर आयुक्त, विभागीय प्रधान सचिव व मुख्यमंत्री को ज्ञापन देंगे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










