पटना : गर्दनीबाग में गेसिंग के अड्डे पर छापा, एक गिरफ्तार
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन

पर्ची से किया जा रहा था गेसिंग का धंधा पटना : गर्दनीबाग थाने के चितकोहरा मस्जिद के पीछे गेसिंग का धंधा चल रहा था. इसका खुलासा उस समय हुआ जब पुलिस टीम ने छापेमारी की. पुलिस की छापेमारी के बाद गेसिंगबाज वहां से भागने लगे. लेकिन पुलिस ने खदेड़ कर एक गेसिंगबाज विनोद कुमार को […]
विज्ञापन
पर्ची से किया जा रहा था गेसिंग का धंधा
पटना : गर्दनीबाग थाने के चितकोहरा मस्जिद के पीछे गेसिंग का धंधा चल रहा था. इसका खुलासा उस समय हुआ जब पुलिस टीम ने छापेमारी की. पुलिस की छापेमारी के बाद गेसिंगबाज वहां से भागने लगे. लेकिन पुलिस ने खदेड़ कर एक गेसिंगबाज विनोद कुमार को गिरफ्तार कर लिया. यह चितकोहरा बस्ती का रहने वाला है. इसके पास से पुलिस ने एक मोबाइल फोन, तीन हजार रुपये व गेसिंग पर्ची को बरामद किया है. हालांकि अन्य लोग फरार होने में सफल रहे.
दस रुपये के देते थे सौ रुपये : गेसिंगबाज प्रतिदिन चितकोहरा मस्जिद के पीछे एक घंटे तक मौजूद रहता था और गेसिंग खेलने वाले उससे वहीं आ कर पर्ची ले लेते थे. गेसिंगबाज उन्हें उनके बताये नंबर की पर्ची दे देता था.
इसके बाद वह शाम को वहां पहुंचता था और जिन लोगों के नंबर आ गये होते थे, उन्हें मूल राशि का दस गुना देकर चला जाता था. मसलन अगर किसी ने 10 रुपये खर्च कर पर्ची ली है, तो उसका नंबर जीतने पर सौ रुपये दिये जाते थे. पुलिस को वहां गेसिंग होने की जानकारी मिल गयी और फिर सादे वेश में पुलिस टीम ने ग्राहक बन कर मामले का सत्यापन किया. जब पूरी तरह पुष्टि हो गयी, तो छापेमारी की गयी.
पटना जिला के विभिन्न थाना क्षेत्रों में गेसिंगबाज पर्ची के माध्यम से गेसिंग खेलाने लगे हैं. गांधी मैदान पुलिस ने भी सोमवार की रात दो गेसिंगबाजों को पकड़ा था.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










