चली जबर्दस्त लू, वोटिंग प्रतिशत पर भी पड़ा असर
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :20 May 2019 4:23 AM (IST)
विज्ञापन

पटना : बेशक पटना में दिन का औसत उच्चतम तापमान 41.4 डिग्री सेल्सियस रहा, लेकिन दोपहर में उच्चतम तापमान 43 डिग्री सेल्सियस पार कर गया था. बात साफ है कि 11 बजे के बाद से शाम चार बजे तक लू (हीट वेब) के थपेड़ों ने शहर के जनजीवन को बुरी तरह प्रभावित किया. लू 25-35 […]
विज्ञापन
पटना : बेशक पटना में दिन का औसत उच्चतम तापमान 41.4 डिग्री सेल्सियस रहा, लेकिन दोपहर में उच्चतम तापमान 43 डिग्री सेल्सियस पार कर गया था. बात साफ है कि 11 बजे के बाद से शाम चार बजे तक लू (हीट वेब) के थपेड़ों ने शहर के जनजीवन को बुरी तरह प्रभावित किया. लू 25-35 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से बही. जानकार पटना शहर में वोटिंग प्रतिशत कम रहने की एक वजह लू को भी बता रहे हैं. उनके इस दावे में भी कुछ सच्चाई है.
आधिकारिक जानकारी के मुताबिक लू की रफ्तार रविवार को चौंकाने वाली रही. पछुआ हवा की गर्मी का ये असर था कि शहर की सड़कों पर सन्नाटा पसरा हुआ था. हवा में नमी की मात्रा केवल 25 फीसदी रही. फिलहाल 22 तारीख तक लू बहेगी. 23 मई को बादल छा सकते हैं. 24 और 25 मई को एक बार फिर पटना लू की चपेट में रहेगा. मौसम विज्ञानियों का मानना है कि इस पूरे माह राजधानी लू की चपेट में बनी रहेगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










