पटना : अप्रैल से राज्य कर्मियों को मिलेगा बढ़ा हुआ डीए

Updated:
विज्ञापन

पटना : राज्य सरकार के कर्मचारियों को केंद्रीय कर्मचारियों की तर्ज पर तीन फीसदी डीए (महंगाई भत्ता) दिया जायेगा. सरकार के स्तर पर इसकी तैयारी शुरू हो गयी है, लेकिन यह डीए कर्मियों को नये वित्तीय वर्ष में मिलने की संभावना है. केंद्र की तर्ज पर ही राज्य कर्मियों के डीए में तीन फीसदी की […]

विज्ञापन

पटना : राज्य सरकार के कर्मचारियों को केंद्रीय कर्मचारियों की तर्ज पर तीन फीसदी डीए (महंगाई भत्ता) दिया जायेगा. सरकार के स्तर पर इसकी तैयारी शुरू हो गयी है, लेकिन यह डीए कर्मियों को नये वित्तीय वर्ष में मिलने की संभावना है. केंद्र की तर्ज पर ही राज्य कर्मियों के डीए में तीन फीसदी की बढ़ोतरी की जायेगी.

आपके शहर में

विज्ञापन

इस बढ़ोतरी के साथ ही यह नौ फीसदी से बढ़कर 12 फीसदी हो जायेगी. हालांकि, वित्त विभाग केंद्र के स्तर से इससे संबंधित अधिसूचना के जारी होने का इंतजार कर रहा है. इस अधिसूचना के जारी होने के बाद ही राज्य में इससे संबंधित व्यापक पहल की जायेगी. होली के बाद ही इन्हें इसके एरियर के साथ वेतन में बढ़ोतरी की सुविधा मिलेगी.

चालू वित्तीय वर्ष समाप्ति की कगार पर है और इसका तीसरा अनुपूरक भी पेश हो चुका है. ऐसे में इनके एरियर और वेतन वृद्धि की राशि का बंदोबस्त नये वित्तीय वर्ष ही हो पायेगा. इस बढ़ोतरी से राज्य सरकार के खजाने पर करीब 300 करोड़ का अतिरिक्त बोझ पड़ेगा.इसमें करीब 150 करोड़ रुपये वेतन और इतनी ही राशि पेंशन मद में भी जरूरत पड़ेगी.

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन