पटना : 30 नये पेट्रोल पंपों के लिए निकाला गया ड्रॉ
Updated at : 06 Feb 2019 4:57 AM (IST)
विज्ञापन

पटना : इंडियन अॉयल काॅरपोरेशन लिमिटेड की ओर से मंगलवार को नये पेट्रोल पंप खोलने के लिए ड्रॉ निकाला गया. इस ड्रॉ में लगभग 120 प्रतिभागियों ने भाग लिया. जिसमें 30 नये पेट्रोल पंप के लिए लोगों को चयन किया गया. इसके लिए लगभग 300 से अधिक आवेदन आये थे. जिसमें से 120 लोगों को […]
विज्ञापन
पटना : इंडियन अॉयल काॅरपोरेशन लिमिटेड की ओर से मंगलवार को नये पेट्रोल पंप खोलने के लिए ड्रॉ निकाला गया. इस ड्रॉ में लगभग 120 प्रतिभागियों ने भाग लिया. जिसमें 30 नये पेट्रोल पंप के लिए लोगों को चयन किया गया.
इसके लिए लगभग 300 से अधिक आवेदन आये थे. जिसमें से 120 लोगों को ड्रा के लिए चयन किया गया था. ड्रा की प्रक्रिया पूरी तरह ऑनलाइन था. पटना, नालंदा, नवादा, भोजपुर, गया, औरंगाबाद, कैमूर, रोहतास, वैशाली आदि जिले के लिए आवेदन मांगे गये थे.
ड्रा में मुख्य निर्णायक के तौर एनएचआइ के डीजीए घनश्याम कुमार और सहायक आयुक्त सेल्स टैक्स संतोष कुमार, इंडियन आॅयल के प्रबंधक सेल्स सुबोध कुमार, फिल्ड अधिकारी कुणाल कुमार व प्रशांत मालवीय मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




