पटना : तुष्टीकरण की राजनीति बंद करें तेजस्वी : संजय सिंह

Updated at : 24 Jan 2019 2:24 AM (IST)
विज्ञापन
पटना : तुष्टीकरण की राजनीति बंद करें तेजस्वी : संजय सिंह

पटना : जदयू के मुख्य प्रवक्ता संजय सिंह ने बुधवार को तेजस्वी यादव को संबोधित कर कहा है कि वे महादलित, दलित और पिछड़ों के नाम पर तुष्टीकरण की राजनीति बंद करें. उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने महादलितों की सुविधा के लिए महादलित विकास मिशन की स्थापना की. पिछड़े, अल्पसंख्यक, महिलाओं यहां तक […]

विज्ञापन

पटना : जदयू के मुख्य प्रवक्ता संजय सिंह ने बुधवार को तेजस्वी यादव को संबोधित कर कहा है कि वे महादलित, दलित और पिछड़ों के नाम पर तुष्टीकरण की राजनीति बंद करें. उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने महादलितों की सुविधा के लिए महादलित विकास मिशन की स्थापना की. पिछड़े, अल्पसंख्यक, महिलाओं यहां तक कि छात्राओं तक को भी आरक्षण के साथ अन्य सुविधाएं दी हैं.

संजय सिंह ने कहा कि नीतीश कुमार ने समाज के दलित, महादलित, पिछड़े, अत्यंत पिछड़े, अकलियत और अन्य कमजोर वर्गों व महिलाओं को 50 फीसदी पंचायती राज व्यवस्था में आरक्षण देकर राजनीति की मुख्यधारा में लाया. साथ ही उन्होंने सामाजिक शैक्षिक और सांस्कृतिक उत्थान किया.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन