नौबतपुर में किशोर को मारी गोली, दहशत फैलाने के लिए छह राउंड की हवाई फायरिंग
Updated at : 31 Dec 2018 9:17 AM (IST)
विज्ञापन

पिपलावां (नौबतपुर) : रविवार की शाम नौबतपुर थाना क्षेत्र के गोआय में शराब के नशे में धुत बदमाश ने 11 वर्षीय किशोर को गोली मारकर जख्मी कर दिया. इस दौरान बदमाश ने हवा में ताबड़तोड़ छह चक्र गोलियां चला कर दहशत फैला दी. गोली की आवाज से गांव में भगदड़ मच गयी. लोग अपने-अपने घरों […]
विज्ञापन
पिपलावां (नौबतपुर) : रविवार की शाम नौबतपुर थाना क्षेत्र के गोआय में शराब के नशे में धुत बदमाश ने 11 वर्षीय किशोर को गोली मारकर जख्मी कर दिया. इस दौरान बदमाश ने हवा में ताबड़तोड़ छह चक्र गोलियां चला कर दहशत फैला दी. गोली की आवाज से गांव में भगदड़ मच गयी. लोग अपने-अपने घरों में छिप गये. जख्मी नीतीश रविदास, अजीत रविदास का पुत्र बताया जाता है. परिजन उसे इलाज के लिए ऑटो से अस्पताल ले गये . गोली उसके बांह में लगी है.
सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस मामले की पड़ताल की.घटना के संबंध में बताया जाता है कि नीतीश गांव के अन्य लड़कों के साथ खेलने गया था कि बगल की मुसहरी से शराब पीकर निकले गांव के ही रामनाथ रविदास उर्फ दास रविदास नामक बदमाश ने उसे गोली मार दी. बताया जाता है कि रामनाथ पहले भी गोलीबारी की कई घटनाओं को अंजाम दे चुका है.
बगल के गांव गोआयचक में आठ वर्षों पूर्व एक व्यक्ति की हत्या का नामजद आरोपित भी है. तब से वह फरार चल रहा है. बताया जाता है कि डर के मारे उसके खिलाफ कोई कुछ नहीं बोलता था. ग्रामीणों ने बताया कि गांव के मुसहरी में बड़े पैमाने पर देसी शराब का कारोबार होता है. जहां असामाजिक तत्वों का बराबर आना जाना लगा रहता है. नशेड़ियों के भय से ग्रामीण शाम के बाद मुसहरी की ओर नहीं जाते हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




