पटना : दुर्गम क्षेत्रों में इसरो से होगी पानी की खोज

Updated at : 28 Nov 2018 9:14 AM (IST)
विज्ञापन
पटना : दुर्गम क्षेत्रों में इसरो से होगी पानी की खोज

पटना : राज्य में दुर्गम क्षेत्रों खासकर दक्षिण बिहार के कई इलाके में जमीन के भीतर पानी की खोज में इसरो की संस्था नेशनल रिमोट सेसिंग सेंटर (एनआरएससी) हैदराबाद से पीएचइडी सहयोग लेगी. संस्था द्वारा वाटर प्रोस्पेक्ट मैप से इस बात का पता लगाया जायेगा कि पानी की उपलब्धता कहां अधिक है. ताकि पानी के […]

विज्ञापन
पटना : राज्य में दुर्गम क्षेत्रों खासकर दक्षिण बिहार के कई इलाके में जमीन के भीतर पानी की खोज में इसरो की संस्था नेशनल रिमोट सेसिंग सेंटर (एनआरएससी) हैदराबाद से पीएचइडी सहयोग लेगी. संस्था द्वारा वाटर प्रोस्पेक्ट मैप से इस बात का पता लगाया जायेगा कि पानी की उपलब्धता कहां अधिक है.
ताकि पानी के लिए बोरिंग करने पर वह कुछ ही समय में फेल नहीं हो जाये. दो दिवसीय कार्यशाला में संस्था के वैज्ञानिकों द्वारा मैपिंग व पानी का श्रोत बचाने के लिए किये जानेवाले उपाय के बारे में पीएचइडी के अधिकारियों को जानकारी दी. संस्था के वैज्ञानिक पटना के पुनपुन प्रखंड के कुरकुरी सहित आसपास के क्षेत्रों में जाकर लोगों से पानी रीचार्ज के लिए करनेवाले उपाय के बारे में जानकारी देंगे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन