ePaper

प्रभात खबर स्कॉलरशिप परीक्षा के लिए छात्रों में उत्साह

Updated at : 10 Nov 2018 2:44 AM (IST)
विज्ञापन
प्रभात खबर स्कॉलरशिप परीक्षा के लिए छात्रों में उत्साह

पटना : छात्रों के उत्कृष्ट शिक्षा में सहयोग के लिए प्रभात खबर और रूट्स एडुकेयर स्कॉलरशिप प्रतियोगिता आयोजित करने जा रहे हैं. इसको लेकर छात्रों में काफी उत्साह है. स्कॉलरशिप से गरीब व मेधावी विद्यार्थियों के लिए डॉक्टर और इंजीनियर बनने की नयी राह खुलेगी. प्रभात खबर और रूट्स एडुकेयर द्वारा आयोजित स्कॉलरशिप प्रोग्राम का […]

विज्ञापन
पटना : छात्रों के उत्कृष्ट शिक्षा में सहयोग के लिए प्रभात खबर और रूट्स एडुकेयर स्कॉलरशिप प्रतियोगिता आयोजित करने जा रहे हैं. इसको लेकर छात्रों में काफी उत्साह है. स्कॉलरशिप से गरीब व मेधावी विद्यार्थियों के लिए डॉक्टर और इंजीनियर बनने की नयी राह खुलेगी. प्रभात खबर और रूट्स एडुकेयर द्वारा आयोजित स्कॉलरशिप प्रोग्राम का लाभ 10वीं, 11वीं, और 12वीं के विद्यार्थी उठा सकते हैं.
कक्षा 10वीं के टॉप 100 विद्यार्थी, जिनमें 50 इंजीनियरिंग और 50 मेडिकल की तैयारी करने वालों का चयन किया जायेगा. इन विद्यार्थियों को रूट्स एडुकेयर द्वारा दो साल नि:शुल्क तैयारी करायी जायेगी. वहीं 11वीं एवं 12वीं के टॉप 50 विद्यार्थी, जिसमें 25 इंजीनियरिंग और 25 मेडिकल प्रवेश परीक्षा की तैयारी करने वालों का चयन किया जायेगा.
इन विद्यार्थियों को रूट्स एडुकेयर द्वारा एक साल नि:शुल्क तैयारी करायी जायेगी. इसके साथ छात्रों को पुरस्कृत भी किया जायेगा. इस स्कॉलरशिप टेस्ट में शामिल होने के लिए विद्यार्थी पांच नवंबर से ऑनलाइन या ऑफलाइन फॉर्म भर सकते हैं. टेस्ट नौ दिसंबर को आयोजित होगा.
रूट्स एडुकेयर छह वर्षों से दे रहा सर्वश्रेष्ठ रिजल्ट : शिक्षा समाज में मौजूद हर तरह की बुराई से निबटने का सबसे सबल हथियार है. शिक्षा समाज की एक पीढ़ी को अपने ज्ञान के हस्तांतरण का प्रयास है. भारत जैसे विकासशील देश में औपचारिक शिक्षा के विभिन्न स्वरूपों में इंजीनियरिंग एवं मेडिकल की पढ़ाई हमेशा से मध्यवर्गीय परिवारों की पहली पसंद रही है.
कक्षा 10वीं एवं 12वीं पास करने वाले आर्थिक रूप से मध्यम पृष्ठभूमि के लगभग प्रत्येक विद्यार्थी की यह इच्छा होती है कि वह इंजीनियर या डॉक्टर बनने के लिए किसी कॉलेज में दाखिला ले सके. किसी उत्कृष्ठ इंजीनियरिंग या मेडिकल कॉलेज में प्रवेश के लिए तैयारी हेतु एक सही कोचिंग संस्थान का चुनाव करना विद्यार्थी के जीवन को सही दिशा देने के सबसे महत्वपूर्ण कदम है.
अभिभावकों एवं विद्यार्थियों के इस निर्णय में सहयोग के लिए ही प्रभात खबर ने पटना में इंजीनियरिंग/मेडिकल प्रवेश परीक्षाओं की तैयारी कर रहे विद्यार्थियों से वृहद स्तर पर फीडबैक लेकर ‘रूट्स एडुकेयर’ को चुना है. रूट्स एडुकेयर राजधानी में संचालित एक ऐसा कोचिंग संस्थान है जो छह वर्षों से सर्वश्रेष्ठ रिजल्ट देता आ रहा है. प्रभात खबर स्कॉलरशिप प्रोग्राम में प्रदेश से 150 विद्यार्थियों का चुनाव कर उन्हें इंजीनियरिंग एवं मेडिकल प्रवेश परीक्षाओं की तैयारी रूट्स एडुकेयर द्वारा नि:शुल्क करायी जायेगी.
रूट्स में मौजूद हैं सभी सुविधाएं
सबसे बेहतर इन्फ्रास्ट्रक्चर मौजूद है
• बैकअप क्लास की सुविधा
• सिलेबस को छह फेज में बांटकर करायी जाती है पढ़ाई
• यहां लेटेस्ट पैटर्न से स्टूडेंट्स को पढ़ाया जाता है
• ऑनलाइन टेस्ट सीरीज की सुविधा उपलब्ध है
• रूट्स एडुकेयर में सबसे ज्यादा आईआईटीयंस फैकल्टी विद्यार्थी को पढ़ाते हैं
• स्मार्ट क्लास की सुविधा मौजूद है
• आधुनिक लाइब्रेरी की सुविधा उपलब्ध है
• हमेशा डाउट के लिए शिक्षक उपलब्ध रहते हैं
• प्रतियोगिता की सही तैयारी के लिए प्रत्येक दूसरे/तीसरे रविवार टेस्ट होता है
• समय–समय पर मोटिवेशनल क्लास भी करायी जाती है
• कमजोर विद्यार्थियों पर खास ध्यान देकर उन्हें बेहतर दिशा प्रदान करने के लिए अन्य सभी सुविधाएं दी जाती हैं
विशेष जानकारी के लिए संपर्क करें : 7677666682/84, 9525112340
वेबसाइट : www.rootseducare.in
महत्वपूर्ण तिथि
फॉर्म भरने व जमा करने की अंतिम तिथि : ऑफलाइन पांच दिसंबर व ऑनलाइन : सात दिसंबर
परीक्षा तिथि : 9 दिसंबर, 2018
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन