ePaper

प्रभात खबर स्कॉलरशिप परीक्षा का फॉर्म आज से होगा उपलब्ध

Updated at : 05 Nov 2018 8:51 AM (IST)
विज्ञापन
प्रभात खबर स्कॉलरशिप परीक्षा का फॉर्म आज से होगा उपलब्ध

प्रभात खबर व रूट्स एडुकेयर आयोजित कर रहा है स्कॉलरशिप प्रोग्राम पटना : छात्रों को उत्कृष्ट शिक्षा में सहयोग के लिए प्रभात खबर और रूट्स एडुकेयर स्कॉलरशिप प्रतियोगिता का आयोजित करेगा. स्कॉलरशिप से मेधावी विद्यार्थियों के लिए इंजीनियर और डॉक्टर बनने की नयी राह खुलेगी. स्कॉलरशिप का लाभ 10वीं, 11वीं व 12वीं के छात्र उठा […]

विज्ञापन
प्रभात खबर व रूट्स एडुकेयर आयोजित कर रहा है स्कॉलरशिप प्रोग्राम
पटना : छात्रों को उत्कृष्ट शिक्षा में सहयोग के लिए प्रभात खबर और रूट्स एडुकेयर स्कॉलरशिप प्रतियोगिता का आयोजित करेगा. स्कॉलरशिप से मेधावी विद्यार्थियों के लिए इंजीनियर और डॉक्टर बनने की नयी राह खुलेगी. स्कॉलरशिप का लाभ 10वीं, 11वीं व 12वीं के छात्र उठा सकते हैं. कक्षा 10वीं के टॉप 100 विद्यार्थियों में से 50 इंजीनियरिंग व 50मेडिकल कॉलेज में प्रवेश परीक्षा की तैयारी करने वालों का चयन किया जायेगा. चयनित विद्यार्थियों को रूट्स एडुकेयर द्वारा दो साल तक नि:शुल्क प्रवेश परीक्षा के लिए तैयारी करायी जायेगी.
वहीं, 11वीं एवं 12वीं के टॉप 50 विद्यार्थियों में से 25 इंजीनियरिंग और 25 मेडिकल कॉलेज में प्रवेश परीक्षा की तैयारी करने वालों का चयन किया जायेगा. इन विद्यार्थियों को रूट्स एडुकेयर द्वारा एक साल तक नि:शुल्क तैयारी करायी जायेगी. आर्थिक रूप से कमजोर विद्यार्थियों को छात्रवास की सुविधा भी दी जा सकती है. इसके साथ छात्रों को पुरस्कृत भी किया जायेगा. स्कॉलरशिप टेस्ट में शामिल होने के लिए छात्र पांच नवंबर से ऑनलाइन या ऑफलाइन फॉर्म भर सकते हैं. टेस्ट नौ दिसंबर को आयोजित होगा.
रूट्स एडुकेयर छह वर्षों से दे रहा है सर्वश्रेष्ठ रिजल्ट
शिक्षा समाज में मौजूद हर तरह की कमी से निबटने का सबसे सबल हथियार है. शिक्षा समाज की एक पीढ़ी द्वारा दूसरी पीढ़ी को अपने ज्ञान के हस्तांतरण का प्रयास है. इस विचार से शिक्षा एक संस्था के रूप में काम करती है. यह व्यक्ति विशेष को समाज से जोड़ने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है तथा समाज की संस्कृति की निरंतरता को बनाये रखती है.
भारत जैसे विकासशील देश में औपचारिक शिक्षा के विभिन्न स्वरूपों में इंजीनियरिंग एवं मेडिकल की पढ़ाई हमेशा से मध्यवर्गीय परिवारों की पहली पसंद रही है.
कक्षा 10वीं एवं12वीं पास करने वाले आर्थिक रूप से मध्यम पृष्ठभूमि के लगभग प्रत्येक छात्र की यह इच्छा होती है कि वह इंजीनियर या डॉक्टर बनने के लिए किसी अच्छे कॉलेज में दाखिला ले सके. आज के परिवेश में शिक्षा का व्यवसायीकरण अपने चमर पर है. किसी सर्वश्रेष्ठ इंजीनियरिंग या मेडिकल कॉलेज में प्रवेश के लिए एक सही कोचिंग संस्थान का चुनाव करना विद्यार्थी के जीवन को सही दिशा देने वाला सबसे महत्वपूर्ण कदम है.
अभिभावकों एवं विद्यार्थियों के इस निर्णय में सहयोग के लिए ही प्रभात खबर ने पटना में इंजीनियरिंग/मेडिकल कॉलेज में प्रवेश परीक्षाओं की तैयारी कर रहे विद्यार्थियों से वृहद स्तर पर फीडबैक लेकर ‘रूट्स एडुकेयर’ को चुना है। रूट्स एडुकेयर राजधानी पटना में संचालित एक ऐसा कोचिंग संस्थान है जो विगत छह वर्षों से लगातार सर्वश्रेष्ठ रिजल्ट देता आ रहा है. प्रभात खबर स्कॉलरशिप प्रोग्राम के अंतर्गत प्रदेश भर से 150 सर्वश्रेष्ठ विद्यार्थियों का चुनाव करके उन्हें इंजीनियरिंग एवं मेडिकल कॉलेज में प्रवेश परीक्षाओं की तैयारी रूट्स एडुकेयर द्वारा नि:शुल्क करायी जायेगी.
खास है रूट्स एडुकेयर
रूट्स एडुकेयर इंजीनियरिंग और मेडिकल कॉलेज में प्रवेश परीक्षाओं की तैयारी के लिए देश के सर्वश्रेष्ठ शिक्षकों में शुमार फिजिक्स गुरु वरुण चौबे (वीसी सर) द्वारा संचालित होता है.
आज से मिलेगा फॉर्म
स्कॉलरशिप टेस्ट में शामिल होने के लिए विद्यार्थी पांच नवंबर से ऑनलाइन या ऑफलाइन फॉर्म भर सकते हैं. फॉर्म व प्रॉस्पेक्टस प्रभात खबर के सभी जिला मुख्यालय ऑफिस एवं रूट्स एडुकेयर के कार्यालयों में उपलब्ध है. छात्र ऑनलाइन फॉर्म www.rootseducare.in पर भर सकते हैं. ऑफलाइन फॉम भरने की तिथि पांच दिसंबर व ऑनलाइन फॉर्म भरने की तिथि सात दिसंबर तय है.
फॉर्म के साथ प्रॉस्पेक्टस है उपलब्ध
प्रॉस्पेक्टस में परीक्षा का सिलेबस, पैटर्न एवं मार्किंग स्कीम विस्तार पूर्वक बताया गया है. विशेष जानकारी के लिए संपर्क करें : 7677666682/84, 9525112340
वेबसाइट : www.rootseducare.in
महत्वपूर्ण तिथियां
फॉर्म मिलना शुरू होने की तिथि : 5 नवंबर, 2018
फॉर्म भरने व जमा करने की अंतिम तिथि : ऑफलाइन 5 दिसंबर
ऑनलाइन : 7 दिसंबर
रूट्स एडुकेयर में ये सुविधाएं हैं उपलब्ध
• सबसे बेहतर इन्फ्रास्ट्रक्चर
• बैकअप क्लास की सुविधा
• सिलेबस को छह फेज में बांट कर करायी जाती है पढ़ाई
• लेटेस्ट पैटर्न से यहां होती है पढ़ाई
• ऑनलाइन टेस्ट सीरीज की सुविधा उपलब्ध
• सबसे ज्यादा आईआईटीयंस फैकल्टी पढ़ाते हैं छात्रों को
• स्मार्ट क्लास की सुविधा
• आधुनिक लाइब्रेरी की सुविधा
• हमेशा डाउट के लिए शिक्षक रहते हैं उपलब्ध
• प्रतियोगिता की सही तैयारी के लिए प्रत्येक दूसरे/तीसरे रविवार होता है टेस्ट
• समय–समय पर मोटिवेशनल क्लास भी करायी जाती है
• कमजोर विद्यार्थियों पर खास ध्यान देकर उन्हें बेहतर दिशा प्रदान करने के लिए अन्य सभी सुविधाएं दी जाती हैं
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन