पटना : 2018 बैच के अभियंताओं को 72 घंटों में मिलेगा वेतन
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 19 Sep 2018 8:13 AM
पटना : 2018 बैच के अभियंताओं का वेतन अगले 72 घंटों में निर्गत किया जायेगा. साथ ही डिस्ट्रिब्यूशन कंपनी की तर्ज पर ट्रांसमिशन कंपनी में भी सहायक अभियंताओं को अविलंब गाड़ी की सुविधा मुहैया करायी जायेगी. यह आदेश मंगलवार को बिजली कंपनी के सीएमडी ने दिया. उनसे पावर इंजीनियरिंग सर्विस एसोसिएशन (पेसा) की नवनिर्वाचित कार्यकारिणी […]
पटना : 2018 बैच के अभियंताओं का वेतन अगले 72 घंटों में निर्गत किया जायेगा. साथ ही डिस्ट्रिब्यूशन कंपनी की तर्ज पर ट्रांसमिशन कंपनी में भी सहायक अभियंताओं को अविलंब गाड़ी की सुविधा मुहैया करायी जायेगी. यह आदेश मंगलवार को बिजली कंपनी के सीएमडी ने दिया. उनसे पावर इंजीनियरिंग सर्विस एसोसिएशन (पेसा) की नवनिर्वाचित कार्यकारिणी सदस्यों ने मुलाकात कर यह मांग की थी.
पेसा कार्यकारिणी सदस्यों की मांग पर सीएमडी ने पेसा भवन के निर्माण के लिए बोर्ड कॉलोनी में जमीन के चुनाव के लिए मुख्य अभियंता (असैनिक) के साथ पेसा के सदस्यों को दो दिन के अंदर अंतिम रूप देने को कहा. इसके निर्माण के लिए टेंडर की प्रक्रिया अगले 10 दिनों में और इसका शिलान्यास एक नवंबर को होगा. कार्यकारिणी के सदस्यों में अध्यक्ष पेसा अश्विनी कुमार, महासचिव सुरेन्द्र कुमार, कोषाध्यक्ष आनंद सुमन, उपाध्यक्ष पुरुषोत्तम कुमार, सचिव (संचरण) प्रवीण कुमार, सचिव (आईटी) जूली साहा सम्मिलित थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










