एटीएम क्लोनिंग कर पैसे निकालने वाले गिरोह के तार जुड़े हैं देश के सभी राज्यों से
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 13 Sep 2018 3:56 AM
पटना : एटीएम कार्ड की क्लोनिंग कर दूसरों के खातों से एक करोड़ से अधिक रुपये निकालने वाले अंतरराज्जीय गिरोह के तार देश के तमाम राज्यों से जुड़े है. यह गिरोह बिहार के साथ ही अन्य राज्यों में जालसाजी कर चुका है. खास बात यह है कि फरार दीपक इस गिरोह के सदस्यों को क्लोन […]
पटना : एटीएम कार्ड की क्लोनिंग कर दूसरों के खातों से एक करोड़ से अधिक रुपये निकालने वाले अंतरराज्जीय गिरोह के तार देश के तमाम राज्यों से जुड़े है. यह गिरोह बिहार के साथ ही अन्य राज्यों में जालसाजी कर चुका है. खास बात यह है कि फरार दीपक इस गिरोह के सदस्यों को क्लोन किया हुआ कार्ड उपलब्ध कराता था.
पकड़े गये शातिरों में राजू कुमार, हर्षित राज व अमित कुमार को पुलिस ने बुधवार को जेल भेज दिया. हालांकि, इन तीनों को फिर से रिमांड पर लिया जायेगा. इनके बैंक अकाउंट को भी पुलिस खंगालेगी. गांधी मैदान पुलिस को इन लोगों के पास से बरामद लैपटॉप से कई अहम जानकारियां हासिल हुई है. लैपटॉप में कई लोगों की एटीएम कार्ड की डिटेल के साथ ही फोटो व अन्य दस्तावेज मौजूद हैं. पुलिस को इस मामले में अब दीपक की तलाश है. खास बात यह है कि इस गिरोह का संपर्क झारखंड़ के जामताड़ा गिरोह से है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










