पटना : 13 हजार ने ऑनलाइन जमा किये 16 लाख 72 हजार जमीन लगान
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 06 Sep 2018 9:39 AM
पटना : राज्य में जमीन का ऑनलाइन से लगान जमा करने की प्रक्रिया के तहत 13 हजार 218 लोगों ने लगान जमा किये. ऑनलाइन से 16 लाख 72 हजार रुपये जमा हुए. राजस्व व भूमि सुधार विभाग ने पायलट प्रोजेक्ट के तहत पटना के दानापुर अंचल में ऑनलाइन लगान जमा करने की सुविधा शुरू की […]
पटना : राज्य में जमीन का ऑनलाइन से लगान जमा करने की प्रक्रिया के तहत 13 हजार 218 लोगों ने लगान जमा किये. ऑनलाइन से 16 लाख 72 हजार रुपये जमा हुए. राजस्व व भूमि सुधार विभाग ने पायलट प्रोजेक्ट के तहत पटना के दानापुर अंचल में ऑनलाइन लगान जमा करने की सुविधा शुरू की थी.
दो अप्रैल 2018 से शुरू ऑनलाइन लगान जमा करने की प्रक्रिया के तहत अब तक 2623 लोगों ने जमीन का तीन लाख 42 हजार चार सौ रुपये जमा किये. इसके बाद दो जुलाई 2018 से पांच अंचलों में ऑनलाइन लगान जमा करने की प्रक्रिया शुरू हुई. पटना जिले में फुलवारीशरीफ, नवादा में नवादा सदर, नालंदा में बिहारशरीफ, बेगूसराय में बेगूसराय सदर व किशनगंज में ठाकुरगंज अंचल में ऑनलाइन लगान जमा हो रहा है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










