दहेज के लिए विवाहिता की गला घोंटकर हत्या

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 11 Aug 2018 3:31 AM

विज्ञापन

खुसरूपुर : थाना क्षेत्र के कटौना में शुक्रवार को 26 वर्षीया विवाहिता की गला घोंटकर हत्या कर दी गयी. घटना के बाद पति सहित अन्य परिजन घर छोड़कर फरार हो गये.बताया जाता है कि इशोपुर निवासी नसीबी यादव ने अपनी पुत्री बबीता कुमारी की शादी सात वर्ष पूर्व कटौना निवासी जगदीश सिंह के पुत्र मिथिलेश […]

विज्ञापन

खुसरूपुर : थाना क्षेत्र के कटौना में शुक्रवार को 26 वर्षीया विवाहिता की गला घोंटकर हत्या कर दी गयी. घटना के बाद पति सहित अन्य परिजन घर छोड़कर फरार हो गये.बताया जाता है कि इशोपुर निवासी नसीबी यादव ने अपनी पुत्री बबीता कुमारी की शादी सात वर्ष पूर्व कटौना निवासी जगदीश सिंह के पुत्र मिथिलेश यादव के साथ की थी. मायके वालों ने बताया कि शादी के बाद से ही ससुराल वाले दहेज में दो लाख रुपये और मोटरसाइकिल के लिए बबीता को प्रताड़ित किया करते थे.

कई बार पंचायती हुई, पर बबीता के साथ मारपीट और प्रताड़ना बंद नहीं हुई. शुक्रवार को लगभग चार बजे ससुराल पक्ष के लोगों ने उसके साथ मारपीट की तथा गला घोंटकर उसे मार डाला. घटना की सूचना कटौना के लोगों से फोन पर मिली. इस बीच घटना की सूचना पर फतुहा एसडीपीओ सुनील कुमार एवं थानाध्यक्ष मृत्युंजय कुमार घटनास्थल पर पहुंचे . पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए पटना भेज दिया. थानाध्यक्ष ने बताया कि इस संबंध में आवश्यक कार्रवाई की जा रही है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन