पटना : गरीब रथ के किराये में जुड़ेगा बेड-रॉल का चार्ज

Published at :17 Jul 2018 8:41 AM (IST)
विज्ञापन
पटना : गरीब रथ के किराये में जुड़ेगा बेड-रॉल का चार्ज

पटना : गरीब रथ एक्सप्रेस में यात्रियों को बेड-रॉल नहीं दिया जाता है. बेड-रॉल लेने वाले यात्रियों को 25 रुपये अलग से देना पड़ रहा है. वहीं, दुरंतो एक्सप्रेस के एसी यात्रियों को भी बेड-रॉल नहीं दिया जाता है. बेड-रॉल के लिए अलग से चार्ज देना पड़ रहा है. अब रेलवे बोर्ड ने यह निर्णय […]

विज्ञापन
पटना : गरीब रथ एक्सप्रेस में यात्रियों को बेड-रॉल नहीं दिया जाता है. बेड-रॉल लेने वाले यात्रियों को 25 रुपये अलग से देना पड़ रहा है. वहीं, दुरंतो एक्सप्रेस के एसी यात्रियों को भी बेड-रॉल नहीं दिया जाता है.
बेड-रॉल के लिए अलग से चार्ज देना पड़ रहा है. अब रेलवे बोर्ड ने यह निर्णय लिया है कि दोनों एक्सप्रेस ट्रेन के किराये में ही बेड-रॉल का चार्ज जुड़ेगा. इससे दोनों ट्रेनों के एसी का किराया बढ़ जायेगा. हालांकि, रेलवे बोर्ड इस निर्णय को कब से लागू करेगा, इसको लेकर तिथि निर्धारित नहीं की गयी है.
पटना जंक्शन से दो गरीब रथ और दो दुरंतो एक्सप्रेस ट्रेन है. जय नगर-दिल्ली-जय नगर और भागलपुर-दिल्ली-भागलपुर गरीब रथ एक्सप्रेस है. वहीं, पटना-शालीमार-पटना और हावड़ा-दिल्ली-हावड़ा दुरंतो एक्सप्रेस है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन