21.7 C
Ranchi

BREAKING NEWS

Advertisement

दो पदाधिकारियों का तबादला

पटना : बिहार प्रशासनिक सेवा के उप सचिव स्तर एवं मूल कोटि के दो पदाधिकारियों का तबादला किया गया है. सामान्य प्रशासन विभाग में नवसृजित पद पर दोनों को बिहार प्रशा प्रशासनिक सुधार मिशन पटना में प्रतिनियुक्त किया गया है. बिहार प्रशासनिक सुधार मिशन सोसाइटी, पटना के विशेष कार्य पदाधिकारी मनोरंजन कुमार अब सामान्य प्रशासन […]

पटना : बिहार प्रशासनिक सेवा के उप सचिव स्तर एवं मूल कोटि के दो पदाधिकारियों का तबादला किया गया है. सामान्य प्रशासन विभाग में नवसृजित पद पर दोनों को बिहार प्रशा प्रशासनिक सुधार मिशन पटना में प्रतिनियुक्त किया गया है.
बिहार प्रशासनिक सुधार मिशन सोसाइटी, पटना के विशेष कार्य पदाधिकारी मनोरंजन कुमार अब सामान्य प्रशासन के प्रशासनिक पदाधिकारी (उप सचिव स्तर) होंगे. प्रतिनियुक्ति पर यह बिहार प्रशासनिक सुधार मिशन सोसाइटी में सेवा देंगे. इसी तरह इसी सोसायटी के प्रोक्योरमेंट पदाधिकारी कुमार विजयेंद्र को प्रोक्योरमेंट पदाधिकारी सामान्य प्रशासन विभाग में बनाया गया है. इनकी प्रतिनियुक्ति इसी पद पर बिहार प्रशासनिक सुधार मिशन सोसाइटी, पटना में रहेगी.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Advertisement

अन्य खबरें

ऐप पर पढें