30.4 C
Ranchi

BREAKING NEWS

Advertisement

बिहार : सीएम ने राष्ट्रपति को जन्मदिन की दी बधाई

पटना : मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद को जन्मदिन की बधाई एवं शुभकामनाएं दीं. मुख्यमंत्री ने राष्ट्रपति के सुखद, समृद्ध एवं सुदीर्घ राजनीतिक जीवन की कामना की. वहीं, प्रदेश कांग्रेस विधानमंडल दल के नेता सदानंद सिंह ने राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद को 71वें जन्मदिन पर हार्दिक बधाई व ढेरों शुभकामनाएं दी हैं. उन्होंने कहा […]

पटना : मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद को जन्मदिन की बधाई एवं शुभकामनाएं दीं. मुख्यमंत्री ने राष्ट्रपति के सुखद, समृद्ध एवं सुदीर्घ राजनीतिक जीवन की कामना की. वहीं, प्रदेश कांग्रेस विधानमंडल दल के नेता सदानंद सिंह ने राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद को 71वें जन्मदिन पर हार्दिक बधाई व ढेरों शुभकामनाएं दी हैं.
उन्होंने कहा कि उनसे मेरा व्यक्तिगत लगाव था. उन्होंने राष्ट्रपति के स्वस्थ व दीर्घायु रहने की ईश्वर से कामना की है. राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद ने राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद को उनके जन्मदिन पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं. साथ ही उनके दीर्घ स्वस्थ जीवन की कामना की है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Advertisement

अन्य खबरें

ऐप पर पढें