PHOTOS: 10 फुट उछल कर पटना गंगा पथ से नीचे गिरने से मौत, सड़क हादसे की रूह कंपाने वाली तस्वीरें देखें

Updated:
विज्ञापन

पटना के गंगा पथ पर फिर एक हादसा हुआ है. गुरुवार को एक तेज रफ्तार अनियंत्रित कार ने बाइक में जोरदार टक्कर मार दी. इस भीषण सड़क हादसे में बाइक सवार की मौत हो गयी. हादसे की तस्वीरें रूह कंपा देगी.

विज्ञापन
undefined

पटना के गंगा पथ पर एलसीटी घाट के पास गुरुवार को भीषण सड़क हादसा हो गया. इस हादसे में एक बाइक सवार युवक की मौत हो गयी. कार और बाइक की जोरदार टक्कर हो गयी.

आपके शहर में

विज्ञापन
undefined

हादसे में एक एलआइसी एजेंट विनोद कुमार की मौत हो गयी है. विनोद कुमार बाइक चला रहे थे और कार ने जोरदार टक्कर मार दी. जिससे जख्मी हुए विनोद ने मौके पर ही दम तोड़ दिया.

undefined

जानकारी के अनुसार, एक तेज रफ्तार से आ रही कार ने खड़ी बाइक में टक्कर मारी. टक्कर इतनी जोरदार थी कि बाइक और कार दोनों के परखच्चे उड़ गए. मौके पर ही हाजीपुर के हथसारगंज निवासी 55 वर्षीय विनोद कुमार ने दम तोड़ दिया.

undefined

धक्का मारने के बाद अनियंत्रित कार डिवाइडर से टकराते हुए गंगा पथ के फुटपाथ पर पहुंच गयी. घटना का शिकार बने विनोद कुमार बाइक से हाजीपुर से पटना जा रहे थे.

undefined

लोगों ने बताया कि बाइक खड़ी करके विनोद मोबाइल फोन से बात कर रहे थे. अचानक से गलत दिशा से आ रही तेज रफ्तार स्विफ्ट डिजायर कार ने बाइक में टक्कर मार दी.

undefined

तेज रफ्तार से आ रही अनियंत्रित कार से टक्कर लगने के बाद बाइक सवार विनोद कुमार 10 फुट उछल कर गंगा पथ से नीचे बिंद टोली के पास आकर गिर गए. उनके सिर में गंभीर चोट लगी. चोट लगने से उनकी मौके पर ही मौत हो गयी.

undefined

सड़क हादसे की जानकारी मिलते ही पाटलिपुत्र थाना और ट्रैफिक पुलिस की टीम मौके पर पहुंच गयी. कार सवार दिव्यांशु शेखर को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया.

undefined

सड़क हादसे के बाद मौजूद लोगों का गुस्सा फूट गया. कार में सवार चालक दिव्यांशु शेखर घायल था इसलिए नहीं भाग सका. लेकिन कार में सवार उसके अन्य दोस्त भीड़ को देखकर भाग गए. भीड़ ने कार चालक को जमकर पीटा.

undefined

गंगा पथ पर हादसों के मद्देनजर पुलिस प्रशासन ने नियमित गश्त और स्पीड रडार गन से प्रतिदिन चेकिंग करने का निर्णय लिया गया था. लेकिन, यह व्यवस्था नियमित नहीं रहती है. जिसके कारण अक्सर बड़े हादसे यहां होते रहे हैं.

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन