अब 20 नहीं 22 कोच के साथ दौड़ेगी ये ट्रेन, त्योहारों में टिकट की टेंशन होगी कम, इन जिलों को फायदा
पटना और गया की इन ट्रेनों में जुड़ेंगे एक्स्ट्रा AC कोच
Bihar Train News: त्योहारों के मौसम में ट्रेनों में बढ़ने वाली भीड़ को देखते हुए रेलवे ने यात्रियों के लिए खास इंतजाम किया है. गया-कामाख्या एक्सप्रेस में 3AC का एक अतिरिक्त कोच जोड़ा जाएगा. अहमदाबाद-पटना एक्सप्रेस में 2AC और 3AC के एक-एक कोच बढ़ेंगे. इससे यात्रियों को ज्यादा सीटें मिल सकेंगी और कन्फर्म टिकट की उम्मीद बढ़ेगी.
Bihar Train News: आने वाले पर्व-त्योहारों में ट्रेनों में होने वाली भारी भीड़ को देखते हुए रेलवे ने बड़ा कदम उठाया है. यात्रियों के सफर को आसान और आरामदायक बनाने के लिए पटना-अहमदाबाद एक्सप्रेस और गया-कामाख्या एक्सप्रेस में अस्थायी तौर पर अतिरिक्त एसी (AC) कोच जोड़े जा रहे हैं. इससे त्योहारी सीजन में घर आने-जाने वाले लोगों को कन्फर्म टिकट मिलने में काफी मदद मिलेगी.
आपके शहर में
गया-कामाख्या एक्सप्रेस में लगेगा 3AC का अतिरिक्त डिब्बा
गाड़ी संख्या 15619/15620 गया-कामाख्या-गया एक्सप्रेस में थर्ड एसी (3AC) का एक एक्स्ट्रा कोच जोड़ा जाएगा. कामाख्या से गया आने वाली ट्रेन में यह एक्स्ट्रा कोच 7 सितंबर 2026 से 30 नवंबर 2026 तक मिलेगा. गया से कामाख्या जाने वाली ट्रेन में यात्री 8 सितंबर 2026 से 1 दिसंबर 2026 तक इस अतिरिक्त कोच की सुविधा ले सकेंगे.
बिहार की ताजा खबरों के लिए क्लिक करें
अहमदाबाद-पटना एक्सप्रेस में 2AC और 3AC डिब्बे बढ़ेंगे
पटना और अहमदाबाद के बीच चलने वाली गाड़ी संख्या 19421/19422 अहमदाबाद-पटना-अहमदाबाद एक्सप्रेस में सेकंड एसी (2AC) और थर्ड एसी (3AC) का एक-एक अतिरिक्त डिब्बा लगाया जाएगा. अहमदाबाद से चलने वाली ट्रेन में यह बदलाव 6 सितंबर 2026 से लागू होगा, जबकि पटना से चलने वाली ट्रेन में यह नया नियम 8 सितंबर 2026 से प्रभावी रहेगा.
अब 20 की जगह 22 कोच के साथ दौड़ेगी अहमदाबाद-पटना ट्रेन
अहमदाबाद-पटना एक्सप्रेस में दो नए डिब्बे जुड़ने से 2AC के कोच 2 से बढ़कर 3 हो जाएंगे और 3AC के कोच 6 से बढ़कर 7 हो जाएंगे. इस बदलाव के बाद पूरी ट्रेन में कुल कोचों की संख्या 20 से बढ़कर 22 हो जाएगी, जिससे इस रूट के सैकड़ों यात्रियों को सीधा फायदा पहुंचेगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए