पटना में कोरोना और ब्लैक फंगस से एक-एक की मौत, नये मरीजों का मिलना जारी

Updated at : 04 Aug 2021 11:07 AM (IST)
विज्ञापन
पटना में कोरोना और ब्लैक फंगस से एक-एक की मौत, नये मरीजों का मिलना जारी

कोरोना का आतंक भले ही शहर में खत्म होने के कगार पर पहुंच गया है. लेकिन बीच-बीच में कोरोना से मौत की वजह से डॉक्टर भी चिंतित हैं. इसी क्रम में मंगलवार को शहर के आइजीआइएमएस अस्पताल में कोरोना से एक मरीज की मौत हो गयी. जबकि दो नये मरीजों को भर्ती कराया गया है.

विज्ञापन

पटना. कोरोना का आतंक भले ही शहर में खत्म होने के कगार पर पहुंच गया है. लेकिन बीच-बीच में कोरोना से मौत की वजह से डॉक्टर भी चिंतित हैं. इसी क्रम में मंगलवार को शहर के आइजीआइएमएस अस्पताल में कोरोना से एक मरीज की मौत हो गयी. जबकि दो नये मरीजों को भर्ती कराया गया है.

दूसरी ओर यहां एक ब्लैक फंगस के मरीज की भी मौत हो गयी. आइजीआइएमएस के मेडिकल सुपरिटेंडेंट डॉ मनीष मंडल ने बताया कि वर्तमान में यहां कुल 15 कोरोना और 14 ब्लैक फंगस के मरीज भर्ती हैं. नो नये ब्लैक फंगस के मरीजों को भर्ती कराया गया है. यहां कुल 34 कोविड वार्ड में बेड खाली हैं.

आज शहर के 42 सेंटरों पर लगेगा टीका

पटना में आज शहरी क्षेत्र के लगभग सभी सेंटरों पर वैक्सीन लगायी जायेगी. इसके साथ ही शहरी क्षेत्र में सभी टीका एक्सप्रेस भी चलेगी. दूसरी ओर ग्रामीण क्षेत्र में सभी पीएचसी और अनुमंडलीय अस्पतालों में भी वैक्सीन लगायी जायेगी.

पटना शहरी क्षेत्र में करीब 90 प्रतिशत लोगों ने कोरोना की वैक्सीन ले ली है. दूसरी ओर ग्रामीण क्षेत्र में अब भी वैक्सीनेशन की रफ्तार काफी धीमी है. ग्रामीण क्षेत्रों में करीब 30 प्रतिशत लोगों ने ही वैक्सीन ली है.

ये हैं पटना शहर के प्रमुख सेंटर

एम्स, पीएमसीएच, एनएमसीएच, आइजीआइएमएस, रामदेव महतो सामुदायिक भवन, एसके मेमोरियल हॉल, पाटलिपुत्र स्पोट्स काम्पलेक्स, होटल पाटलिपुत्र अशोक, पॉलिटेक्निक कॉलेज पाटलिपुत्र, पटना वीमेंस कॉलेज, एएन कॉलेज, केंद्रीय विद्यालय शेखपुरा, केंद्रीय विद्यालय कंकड़बाग, वीमेंस आइटीआइ दीघा, मां हाइ स्कूल पटना सिटी, केबी सहाय स्कूल शास्त्रीनगर, जालान स्कूल पटना सिटी,

गवर्नमेंट हाइ स्कूल गुलजारबाग, नगर निगम कंकड़बाग, दुखन राम डीएवी स्कूल गोला रोड, गर्दनीबाग हॉस्पिटल, गवर्नमेंट गर्ल्स स्कूल शास्त्री नगर, मिडिल स्कूल बड़ी पहाड़ी, मिडिल स्कूल सबलपुर, एफएनएस स्कूल आलमगंज, मिडिल स्कूल दाउदपुर, राम कन्या विद्यालय दीदारगंज, प्री स्कूल रूकनपुरा मसौढ़ी, पीएस कमला नेहरू नगर, मध्य विद्यालय चघरा कसवा, सेंट पॉल्स इंटर स्कूल संदलपुर,

केंद्रीय विद्यालय दानापुर, आर्यभट्ट ज्ञान विश्वविद्यालय, हाइ स्कूल फुलवारीशरीफ, रेलवे हाइ स्कूल दानापुर, दयानंद हाइ स्कूल मीठापुर, कमला नेहरू बालिका मिडिल स्कूल, पाटलिपुत्र हाइ स्कूल लोहानीपुर, गवर्नमेंट ब्वॉयज सेकेंड्री स्कूल राजेंद्र नगर, गवर्नमेंट गर्ल्स कॉरपोरेशन स्कूल वेस्ट लोहानीपुर, मिडिल स्कूल सिपारा.

Posted by Ashish Jha

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन